School Assembly News Headlines for 1 May 2025: स्कूल असेंबली के लिए 1 मई के समाचार, देश, विदेश सहित खेल के अपडेट्स
अगर आप अपनी स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए 1 मई 2025 की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें लेकर आए हैं. यह समाचार देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी हैं, जिन्हें आप अपनी असेंबली में आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं.
School Assembly News Headlines for 1 May 2025: अगर आप अपनी स्कूल असेंबली में न्यूज रीडिंग करने जा रहे हैं, तो यहां हम आपके लिए 1 मई 2025 की ताजा और महत्वपूर्ण खबरें लेकर आए हैं. यह समाचार देश-विदेश, खेल और व्यापार से जुड़ी हैं, जिन्हें आप अपनी असेंबली में आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत कर सकते हैं. छात्रों के लिए यह जरूरी है कि वे रोज की प्रमुख घटनाओं से अपडेट रहें. यहां आपको राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, व्यापार और खेल से जुड़ी ताजा और महत्वपूर्ण खबरें मिलेंगी, जो आप अपनी असेंबली की शुरुआत में साझा कर सकते हैं. तो चलिए, 1 मई 2025 (Today's Hindi News Headline for School Assembly) की असेंबली की शुरुआत करते हैं दिन की इन मुख्य सुर्खियों से.
राष्ट्रीय समाचार (News for School Assembly)
- जाति जनगणना कराएगी मोदी सरकार, कैबिनेट बैठक में अहम फैसला.
- उत्तराखंड: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा शुरू.
- पंजाब के पास हरियाणा को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं: भगवंत मान ने नायब सैनी को लिखा पत्र.
- गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा.
- भारतीय राजनयिकों ने छोड़ा पाकिस्तान, अटारी-वाघा बॉर्डर से 22 दूतावास कर्मचारी लौटे स्वदेश
- पाकिस्तान ने इंटरनेशनल बॉर्डर पर खाली की चौकियां, झंडे भी उतारे.
- पहलगाम हमला: फारूक अब्दुल्ला बोले- प्रधानमंत्री मोदी को हमारा पूरा समर्थन.
- सीजफायर उल्लंघन को लेकर भारत ने PAK को चेताया.
अंतरराष्ट्रीय समाचार (School Assembly News Headlines Today in Hindi)
- PM मोदी ने रद्द किया रूस का दौरा, 9 मई को मॉस्को में विजय दिवस में नहीं होंगे शामिल.
- रूस के ‘विक्टरी डे’ परेड में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व.
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बोले-भारत के साथ टैरिफ वार्ता अच्छी चल रही है.
- टैरिफ पर ट्रंप का एक और यू-टर्न, ऑटो पार्ट्स पर आयात शुल्क कम करने का ऐलान.
- अमेरिका-भारत के बीच जल्द होगी 'ट्रेड डील', डोनाल्ड ट्रंप ने खुद दी ये अहम जानकारी.
खेल समाचार (Today's Hindi News Headline for School Assembly)
- गुरुवार को IPL 2025 में राजस्थान और मुंबई का मुकाबला.
- आईपीएल में फिर बवाल, मैच खत्म होते ही कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारे कई चांटे, वीडियो हुआ वायरल.
- दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा 38 साल के हुए.
- रोहित शर्मा संभालेंगे टीम इंडिया की कमान, इंग्लैंड दौरे के लिए BCCI ने जताया भरोसा.
स्कूल असेंबली में ये खबरें छात्रों को जागरूक और सूचित रखने में मदद करेंगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

