देश

अलीगढ़ में संघ प्रमुख मोहन भागवत का पांच दिवसीय प्रवास, प्रदूषण और सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा

सरसंघचालक मोहन भागवत पांच दिवसीय प्रवास के लिए अलीगढ़ पहुंचे हैं. वे सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में ठहरे हैं, जहां ब्रज क्षेत्र के आरएसएस पदाधिकारियों के साथ उनकी अहम बैठक हो रही है. यह बैठक मडराक थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव में चल रही है. भागवत का अलीगढ़ आगमन 14 साल बाद और इतिहास में तीसरी बार हुआ है, जिसे 2027 के चुनावों से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

अलीगढ़ में संघ प्रमुख मोहन भागवत का पांच दिवसीय प्रवास, प्रदूषण और सामाजिक मुद्दों पर होगी चर्चा

अलीगढ़, 18 अप्रैल : सरसंघचालक मोहन भागवत पांच दिवसीय प्रवास के लिए अलीगढ़ पहुंचे हैं. वे सीबी गुप्ता सरस्वती विद्यापीठ में ठहरे हैं, जहां ब्रज क्षेत्र के आरएसएस पदाधिकारियों के साथ उनकी अहम बैठक हो रही है. यह बैठक मडराक थाना क्षेत्र के सिंगापुर गांव में चल रही है. भागवत का अलीगढ़ आगमन 14 साल बाद और इतिहास में तीसरी बार हुआ है, जिसे 2027 के चुनावों से पहले महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

बैठक में गंगा और यमुना नदियों में बढ़ते प्रदूषण के साथ-साथ देश में जातियों में बांटने की कोशिश जैसे सामाजिक मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता जैसे विषय भी एजेंडे में शामिल हैं. कार्यक्रम में स्कूली बच्चों के शामिल होने की भी संभावना है, जो युवा पीढ़ी को सामाजिक जागरूकता से जोड़ने का प्रयास है. यह भी पढ़ें : ओडिशा: गुड फ्राइडे पर मुख्यमंत्री ने की त्याग और निस्वार्थ सेवा के मूल्यों का सम्मान करने की अपील

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं, जिसमें भारी संख्या में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तैनात हैं. चर्चा का समय एक घंटे निर्धारित किया गया है, जो तय समय पर शुरू होगी. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही है. स्थानीय आरएसएस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोहन भागवत का यह दौरा सामाजिक और पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

गंगा और यमुना के प्रदूषण को लेकर चिंता जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि संघ इस दिशा में ठोस कदम उठाने की योजना बना रहा है. साथ ही, देश में जातिगत विभाजन की कोशिशों को रोकने के लिए भी रणनीति बनाई जाएगी. बैठक के बाद संघ की ओर से सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण के लिए नए कार्यक्रमों की घोषणा की उम्मीद है. यह दौरा न केवल अलीगढ़ बल्कि पूरे ब्रज क्षेत्र में आरएसएस की गतिविधियों को मजबूती देगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2025 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).