Salman Khan House Firing Case: सलमान खान मामले में राजस्थान से एक और आरोपी गिरफ्तार, मुंबई लेकर पहुंची पुलिस- VIDEO

मुंबई पुलिस ने अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में राजस्थान से बनवारीलाल लटूरलाल गुजर को गिरफ्तार किया है. जिसे मामले में आगे पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया है.

Salman Khan House Firing Case: मुंबई ने अप्रैल में अभिनेता सलमान खान के आवास के बाहर हुई गोलीबारी के सिलसिले में एक नया मामला दर्ज किया है और आपराधिक धमकी के आरोप में राजस्थान से बनवारीलाल लटूरलाल गुजर (Banwarilal Laturlal Gujar) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जिसे गिरफ्तार करने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम उसे मुंबई लेकर आई है.

गिरफ्तार व्यक्ति के बारे में एक  अधिकारी ने बताया कि गुर्जर ने कथित तौर पर अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया था. जिसमें उसने कहा था, ‘लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और गिरोह के अन्य सदस्य मेरे साथ हैं तथा मैं सलमान खान को मारने जा रहा हूं क्योंकि उसने अभी तक माफी नहीं मांगी है.’ यह भी पढ़े: Salman Khan House Firing Case: सलमान खान के घर फायरिंग मामले में 5वां आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, आरोपी को मुंबई लेकर आ रही क्राइम ब्रांच की टीम (View Tweet)

सलमान खान मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार:

गुर्जर का वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच को इसकी तलाश थी. गुप्त सूचना के आधार पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया है. जिसे मुंबई लाये जाने के बाद मामले में पूछताछ होने वाली है. (इनपुट भाषा)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में आज कैसा रहेगा मौसम, IMD से जानें वेदर का ताज अपडेट

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का आज मुंबई में होगा अंतिम संस्कार, नेता, अभिनेता सहित चाहने वाले अन्य लोग सुबह 11 बजे से कर सकेंगे दर्शन

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड