14 Drugs Banned In Uttarakhand: केंद्र के फैसले के बाद उत्तराखंड में भी 14 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं की बिक्री पर रोक
केंद्र सरकार ने 14 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। इन दवाओं पर उत्तराखंड में भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन एफएससी दवाओं का अब न उत्पादन होगा और न ही बेचा जा सकेगा
देहरादून, 5 जून: केंद्र सरकार ने 14 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है इन दवाओं पर उत्तराखंड में भी प्रतिबंध लगा दिया गया है इन एफएससी दवाओं का अब न उत्पादन होगा और न ही बेचा जा सकेगा प्रतिबंधित दवाओं में खांसी सिरदर्द बुखार बदन दर्द के साथ ही कोडीन और मेंथोल जैसे सीरप भी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने 14 फिक्स डोज कॉम्बिनेशन (एफडीसी) दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है. यह भी पढ़े: Amendments In Drugs & Cosmetics Act 1940: केंद्र सरकार ने दवा विनियमन में सुधार के लिए की प्रक्रिया शुरू
उत्तराखंड के औषधि नियंत्रण ताजबर सिंह जग्गी ने बताया कि केंद्र सरकार के प्रतिबंध के तहत राज्य में भी इस बाबत आदेश जारी कर दिया गया है। सभी मेडिकल स्टोर को इन दवाओं को तत्काल वापस करने के निर्देश दिए गए हैंउन्होंने बताया कि बाजार में दवाओं की बिक्री न हो यह रविवार से ही सुनिश्चित किया जाएगा विभाग के अनुसार इन दवाओं में से कई का इस्तेमाल नशे के लिए भी किया जा रहा था.
इन दवाओं पर लगा प्रतिबंध :-
निमेसुलाइड पैरासिटामोल
डिसपर्सिबल टैब
एमोक्सोलीन, ब्रोमहेक्साइन
फोल्कोडाइन, प्रोमेथेजीन
क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, डीक्ट्रोमेथोरफेन, गुआफेनेसिन,
अमोनियम क्लोराइड, मेंथोल अमोनियम क्लोराइड, ब्रोमहेक्साइन, डेक्सट्रोमेथोर्फान क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, कोडीन सीरप
ब्रोमक्साइन, डीक्ट्रोमेथोरफेन, अमोनियम क्लोराइड,मेंथोल
डीक्ट्रोमेथोरफेन, क्लोरफेनिरेमाइन मेलिएट, गुआफेनेसिन,
अमोनियम क्लोराइड
पैरासिटामोल, ब्रोमहेक्साइन, फेनइलफ्राइन,
क्लोरफेनिरेमाइन, गुआफेनेसिन
सेलबुटामोल, ब्रोमहेक्साइन
क्लोरफेनिरेमाइन, कोडीन फास्फेट, मेंथोल सीरप
फिनटोएन, फिनोबाबीर्टोन सोडियम
अमोनियम क्लोराइड, सोडियम साइट्रेट, क्लोरफेनिरेमाइन
मेलिएट, मेंथोल सीरप
सल्बुटामोल, हायड्रोक्सीथाइल थियोफिललाइन, ब्रोमहेक्साइन
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2023 06:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

