Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान पर हमले के आरोपी मोहम्मद शहजाद को 5 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया
अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर रविवार को पुलिस बांद्रा कोर्ट में पेश किया. अदालत ने आरोपी मोहम्मद शहजाद को 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया. हालांकि पुलिस ने 14 दिनों की कस्टडी मांगी थी.
मुंबई, 19 जनवरी : अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को लेकर रविवार को पुलिस बांद्रा कोर्ट में पेश किया. अदालत ने आरोपी मोहम्मद शहजाद को 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया. हालांकि पुलिस ने 14 दिनों की कस्टडी मांगी थी.
पुलिस ने कोर्ट में पेश करने से पहले मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित भाभा हॉस्पिटल में आरोपी का मेडिकल करवाया. इस बीच आरोपी के वकील ने दावा किया है कि बांग्लादेश से घुसपैठ की बात निराधार है. पीड़ित सेलिब्रिटी है इस वजह से इस मामले को इतना तूल दिया जा रहा है. यह भी पढ़ें : Mann Ki Baat: ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने किया महाकुंभ का जिक्र, सीएम योगी ने जताया आभार
मामले में सरकारी वकील ने दलील दी , आरोपी को पता था कि किस इलाके में सेलिब्रिटी रहते हैं और वहां सुरक्षा होती है, इसके बावजूद वह अंदर पहुंचा. इसका मतलब उसने प्लानिंग की थी. उसकी किसने मदद की, कौन उसे सहारा दे रहा था. इसकी जांच की जानी चाहिए. आरोपी का ब्लड सैंपल लेना है, जिस समय आरोपी ने हमला किया उस समय इसके शरीर पर भी खून पड़ा होगा, हमें वो कपड़ा जब्त करना है ताकि उसे मैच किया जा सके.
बता दें, पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 35 से अधिक टीमों का गठन किया था. आपको बता दें कि 16 जनवरी को सैफ पर उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में कई बार चाकू से हमला किया गया था. इस हमले में जख्मी होने के बाद सैफ लीलावती अस्पताल गए थे. उनकी सर्जरी भी हुई थी. डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2025 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

