रूस से तेल खरीद को मुद्दा बनाकर पेश किया गया... ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी पर बोले एस जयशंकर

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव लगातार सुर्खियों में है. विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने शनिवार को स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की कार्यशैली परंपरागत नेताओं से काफी अलग है.

S Jaishankar | PTI

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव लगातार सुर्खियों में है. विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने शनिवार को स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की कार्यशैली परंपरागत नेताओं से काफी अलग है. उन्होंने कहा कि ट्रंप न केवल विदेश नीति बल्कि घरेलू मामलों को भी सार्वजनिक मंचों पर बेहद खुले तरीके से रखते हैं. जयशंकर ने Economic Times World Leaders Forum 2025 में कहा, “अब तक किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपनी विदेश नीति को इतनी सार्वजनिक शैली में नहीं चलाया. ट्रंप की यह कार्यशैली सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरी दुनिया इसका अनुभव कर रही है.”

अब अमेरिका नहीं जा सकेगा आपका पार्सल, भारत ने US के लिए रोकी डाक सेवा.

विदेश मंत्री ने कहा कि ट्रंप का टैरिफ का इस्तेमाल सिर्फ व्यापार नहीं बल्कि गैर-व्यापारिक मुद्दों के लिए भी करना एक नई बात है. कई बार उनकी घोषणाएँ पहले सार्वजनिक मंचों पर होती हैं और बाद में संबंधित देशों तक पहुंचती हैं.

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता जारी

विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक बातचीत बंद नहीं हुई है. “हमारी कुछ रेड लाइन्स हैं, जिनमें किसानों और छोटे उत्पादकों के हित सबसे ऊपर हैं. बातचीत जारी है और दोनों देशों के बीच संवाद होता रहता है,”

रूस से तेल खरीद: 'अन्यायपूर्ण निशाना'

एस जयशंकर ने कहा कि रूस से तेल खरीद (Russian Oil Purchase) को लेकर भारत को खासतौर पर निशाना बनाया जा रहा है, जबकि चीन और यूरोपीय संघ जैसे बड़े आयातकों पर वही नियम लागू नहीं किए गए. उन्होंने कहा, "अगर तर्क यह है कि प्रतिशत बढ़ा है तो कई देश ईरान से तेल ले रहे हैं, जिस पर अमेरिका को भी आपत्ति है. तो फिर केवल भारत को क्यों निशाना बनाया जा रहा है?"

विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत और बाइडेन प्रशासन के बीच इस मसले पर खुली बातचीत हुई थी, जिसके बाद तेल पर प्राइस कैप की व्यवस्था बनी.

मध्यस्थता पर भारत का साफ संदेश

जयशंकर ने एक बार फिर दोहराया कि भारत अपने किसी भी मुद्दे पर बाहरी मध्यस्थता स्वीकार नहीं करता, खासकर जब बात पाकिस्तान से संबंधों की हो.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड