देश

दिवाली से पहले अच्छी खबर: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

वैश्विक बाजार में कच्चा तेल के सात महीने के निचले स्तर पर आ जाने तथा विदेशी निवेशकों की लिवाली से शुक्रवार को अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 31 पैसे मजबूत होकर 73.14 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया.

दिवाली से पहले अच्छी खबर: डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई: वैश्विक बाजार में कच्चा तेल के सात महीने के निचले स्तर पर आ जाने तथा विदेशी निवेशकों की लिवाली से शुक्रवार को अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 31 पैसे मजबूत होकर 73.14 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया. कारोबारियों ने कहा कि बैंकों एवं निर्यातकों की डॉलर बिकवाली तथा अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये को मजबूती मिली.

उन्होंने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में खुलने से भी रुपये को समर्थन मिला. ब्रेंट क्रूड 3.48 प्रतिशत गिरकर सात महीने के निचले स्तर 72.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. बृहस्पतिवार को रुपया 50 पैसे मजबूत होकर 73.45 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. यह पिछले तीन सप्ताह की रुपये की सबसे बड़ी एकदिनी बढ़त रही.

प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 348.75 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).