डॉलर के मुकाबले रुपया फिर हुआ कमजोर, 10 पैसे टूटकर 71.34 पर बंद हुआ
घरेलू शेयरों में भारी बिकवाली, प्रतिभूति बाजार से विदेशी धन की निकासी का सिलसिल बने रहने और कच्चे तेल की बढ़ोतरी से निवेशकों की चिंताओं के बीच बृहस्पतिवार को डालर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 71.34 पर बंद हुआ.
नयी दिल्ली. घरेलू शेयरों में भारी बिकवाली, प्रतिभूति बाजार से विदेशी धन की निकासी का सिलसिल बने रहने और कच्चे तेल की बढ़ोतरी से निवेशकों की चिंताओं के बीच बृहस्पतिवार को डालर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 71.34 पर बंद हुआ.
बाजार सूत्रों ने कहा अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में आगे और कटौती नहीं किये जाने का संकेत दिया जिसके बाद निवेशकों ने सतर्कता का रुख अपना रखा है.
अंतरबैंक विदेशी-विनिमय बाजार में रुपया 71.36 प्रति डालर पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान यह 71.06 -71.37 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट दर्शाता 71.34 पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 71.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2019 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

