सीएम को लेकर भाजपा में बैठकों का दौर जारी; पटेल, तोमर, मीणा और राठौड़ की नड्डा से मुलाकात

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, इन तीनों राज्यों में अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा में विचार विमर्श और बैठकों का दौर लगातार जारी है. बुधवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मध्य प्रदेश को लेकर चर्चा की.

Photo Credits: Instagram

नई दिल्ली, 6 दिसंबर : मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान, इन तीनों राज्यों में अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा में विचार विमर्श और बैठकों का दौर लगातार जारी है. बुधवार को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मध्य प्रदेश को लेकर चर्चा की. आपको बता दें कि दोनों नेताओं के सांसद होने और केंद्र सरकार में मंत्री होने के बावजूद भाजपा आलाकमान ने दोनों नेताओं को मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर उतारा था.

तोमर और पटेल दोनों ही विधान सभा का चुनाव जीत चुके हैं और ऐसे में आलाकमान को उन दोनों की भूमिका को लेकर जल्द से जल्द फैसला करना होगा. राजस्थान में भी नए मुख्यमंत्री के चयन को लेकर भाजपा आलाकमान लगातार प्रदेश के नेताओं के साथ बैठक कर रहा है. बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोक सभा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और पार्टी के राज्य सभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की. यह भी पढ़ें : मुझे कुछ नहीं चाहिए, बस इतना चाहता हूं सभी एकजुट हों: CM नीतीश कुमार

आपको बता दें कि मीणा के वर्तमान में राज्य सभा सांसद और राठौड़ के राजस्थान से ही लोक सभा होने के बावजूद भाजपा ने इन दोनों नेताओं को विधान सभा चुनाव के मैदान में उतारा था और दोनों ही विधान सभा का चुनाव जीत चुके हैं. ऐसे में इन दोनों नेताओं की भूमिका को लेकर भी पार्टी के आला नेताओं को जल्द से जल्द फैसला करना होगा. आपको बता दें कि तीनों राज्यों में अगले मुख्यमंत्री के चयन को लेकर मंगलवार रात को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ मैराथन बैठक कर चर्चा की थी.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Bengal Assembly Election 2026: PM मोदी का TMC पर बड़ा आरोप, कहा- 15 साल में इस सरकार ने भय और भ्रष्टाचार से हर परिवार को किया भयभीत; VIDEO