हरियाणा: लॉकडाउन के बीच चल रहा है मेडिकल स्टूडेंट्स का क्लास, VIDEO जारी कर लगाई गुहार
पूरा देश इस वक्त कोरोना वायरस (Coronavirus) के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता यह अपील की है कि सभी लोग घर में ही रहें, लॉकडाउन लागू होने के कारण कोई भी घर से बाहर कदम ना रखे, इसके बावजूद कई लोग ऐसे हैं जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं. एक ऐसा ही मामला रोहतक से सामने आया है. जहां पर कुछ स्टूडेंट्स को जबरन पढ़ाया जा रहा है. दरअसल इस वीडियो को न्यूज एजेंसी ANI ने वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो को बच्चों द्वारा प्राप्त किया गया है. पीटी. बीडी शर्मा पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (Pt. BD Sharma PG Institute of Medical Sciences) के छात्रों ने कहा है कि उन्हें लॉकडाउन के दौरान छुट्टी नहीं दिया जा रहा है.

बता दें कि कोरोना वायरस के हरियाणा (Haryana) में कुल 17 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं. वहीं लॉकडाउन के ऐलान के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि पूरे देश में 21 दिनों तक कोई घरों से बाहर निकलें. इस दौरान लोगों को खुद को सुरक्षित रखने का निर्देश भी दिया था. वहीं हरियाणा में इस तरह से स्टूडेंट्स का वीडियो सामने आना कई सवाल खड़े करता है.
ANI का VIDEO:-
#WATCH Video received from one of the students at Pt. BD Sharma PG Institute of Medical Sciences at Rohtak who was forced to attend lectures despite lockdown due to Coronavirus-"College authorities are not agreeing to grant us leave; we are being exposed to lot of infections." pic.twitter.com/7TfMum28L5
— ANI (@ANI) March 26, 2020
गौरतलब हो कि कोरोना वायरस संक्रमण के 645 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 13 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में बुधवार को कोरोनावायरस के 74 नए मामले सामने आए. कोविड-19 इंडिया डॉट ओआरजी की डैशबोर्ड पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, देश में कोरोनावायरस के संक्रमण के 645 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 591 सक्रिय मामले हैं, जबकि इससे पीड़ित 43 मरीज ठीक हो चुके हैं और इस घातक बीमारी की चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2020 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).