Murder: रोहित शर्मा के फैन ने कोहली के प्रशंसक की ले ली जान, बहस के दौरान बैट से सिर पर किया हमला

तमिलनाडु में दो क्रिकेट फैन्स के बीच बहस हुई, जिसके बाद रोहित शर्मा के फैन एस धर्मराज ने विराट कोहली के प्रशंसक पी विग्नेश की बैट से मारकर हत्या कर दी. आरोपी और मृतक दोनों ही दोस्त थे. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दोनों शराब के नशे में थे.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits file)

तमिलनाडु में दो क्रिकेट फैन्स के बीच बहस हुई, जिसके बाद रोहित शर्मा के फैन एस धर्मराज ने विराट कोहली के प्रशंसक पी विग्नेश की बैट से मारकर हत्या कर दी. आरोपी और मृतक दोनों ही दोस्त थे. बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दोनों शराब के नशे में थे. आरोपी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने वेब सीरीज 'xXx' पर एकता कपूर को लगाई फटकार, कहा 'युवा पीढ़ी का दिमाग खराब कर रही हैं आप'

कीलापालुर पुलिस के अनुसार, विग्नेश इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस का समर्थन कर रहा था, जबकि धर्मराज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के समर्थक थे, उनकी बहस के दौरान, विग्नेश ने कथित तौर पर आरसीबी और विराट कोहली का मजाक उड़ाया था. विग्नेश को हकलाने वाले धर्मराज को बॉडी शेम करने की आदत थी. उस दिन उन्होंने आरसीबी टीम की तुलना धर्मराज की बोलने की कठिनाई से करते हुए कुछ टिप्पणी की थी. गुस्से में आकर धर्मराज ने विग्नेश पर बोतल से हमला कर दिया और बाद में उसके सिर पर बल्ले से प्रहार किया. घटना के बाद धर्मराज वहा से फरार हो गया.

अगली सुबह विग्नेश के मृतक शरीर को श्रमिकों के एक समूह ने देखा, जो सिडको कारखाने के रास्ते जा रहे थे उन्होंने स्थानीय पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने विग्नेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए अरियालुर के सरकारी अस्पताल भेज दिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री पीटीआर का राजनीति से 'शॉर्ट ब्रेक': 2026 विधानसभा चुनाव में हार के बाद लिया फैसला, लिखेंगे किताब

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट