Lucknow Road Collapse Video: लखनऊ के विकास नगर में मेन रोड पर धंसी सड़क, बाल-बाल बचे राहगीर; घटना का भयावह वीडियो आया सामने
खनऊ के विकास नगर इलाके से सड़क धंसने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि मेन रोड पर करीब 20 फीट लंबा गड्ढा हो गया है.
Lucknow Road Collapse Video: लखनऊ के विकास नगर इलाके से सड़क धंसने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि मेन रोड पर करीब 20 फीट लंबा गड्ढा हो गया है. जानकारी के अनुसार, यह हादसा सेक्टर-6 स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुआ है. गनीमत रही कि इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और आवागमन बाधित हो गया. स्थानीय लोग और दुकानदार बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में लापरवाही और कमजोर आधारभूत संरचना ही इसके पीछे की मुख्य वजह है. बार-बार होने वाली इन घटनाओं के बावजूद प्रशासन की ओर से स्थायी समाधान के प्रयास नहीं किए गए हैं.
लखनऊ के विकास नगर में मेन रोड पर धंसी सड़क
राजधानी लखनऊ के विकास नगर में विकास की भयानक तस्वीर ने खोल दी पोल, मेन रोड पर धंसी सड़क !!#Lucknow @UPGovt #pwd @nagarnigamlko pic.twitter.com/ZPfJkdNz7u
— MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) December 16, 2024
प्रशासन से अपील
स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अपील की है कि सड़कों की गुणवत्ता और मरम्मत कार्य को गंभीरता से लिया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. क्योंकि, इससे पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है. फिलहाल, सड़क धंसने के कारणों की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2024 12:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

