देश

पाकिस्तान में वैन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 13 की मौत, 7 घायल

पाकिस्तान (Pakistan) के बलूचिस्तान प्रांत में एक वैन की ट्रक से टक्कर हो गई जिससे उसमें सवार चार बच्चों और एक महिला सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई

पाकिस्तान में वैन और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 13 की मौत, 7 घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक वैन की ट्रक से टक्कर हो गई जिससे उसमें सवार चार बच्चों और एक महिला सहित कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. एरी न्यूज की खबर के अनुसार, रविवार की रात क्वेटा से जोह्ब जा रही एक वैन बलूचिस्तान प्रांत के अली खेल इलाके में एक ट्रक से टकरा गई. जिसके बाद यह हादसा हुआ.

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि हादसे में वैन सवार कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के हैं. हादसे के बाद बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को किला सैफुल्ला स्थित जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2019 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).