नहाते समय तेज प्रताप यादव कर गए कुछ ज्यादा एक्सपोज, वीडियो हुआ वायरल
तेज प्रताप यादव की एक फेसबुक पोस्ट के बाद मचे सियासी घमासान के बीच तेजप्रताप ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 'नो एंट्री' का पोस्टर भी दिखा दिया था.
नई दिल्ली. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव हमेशा अपने अलग अंदाज के कारण चर्चा में बने रहते हैं. एक बार फिर अपने नहाने के वीडियो को लेकर तेज प्रताप सुर्खियों में छा गए हैं. जिसमें आप देख सकते हैं कैसे तेज प्रताप मशीन से चारा काटकर गाय को खिलाया और गर्मी लगी तो वह हैंडपंप पर नहाने बैठ गए. उनके इस अंदाज को लालू यादव से जोड़कर देखा जा रहा है.
बता दें कि लोकसभा के चुनाव से पहले बीजेपी, आरजेडी, जेडीयू सभी अपनी पकड़ मजबूत करने में जुट गए हैं. यही कारण हैं कि अब तेज प्रताप यादव अपने विधानसभा क्षेत्र में घूम-घूमकर जनता से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं नीचे बैठ कर सत्तू भी खाया.
इससे पहले उन्होंने मोदी की तरह चाय पर चर्चा भी शुरू की थी. फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव का समय करीब आ रहा है. ऐसे इसे सियासी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है. गौरतलब हो कि कुछ दिनों पहले तेज प्रताप यादव की एक फेसबुक पोस्ट के बाद मचे सियासी घमासान के बीच तेजप्रताप ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए 'नो एंट्री' का पोस्टर भी दिखा दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2018 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

