Rain In Delhi: दिल्ली में झमाझम बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से राहत

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने से शुक्रवार को दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी

Photo-ANI

नई दिल्ली, 16 जून: राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने से शुक्रवार को दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली है भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई थी आईएमडी ने ट्वीट कर नई दिल्ली के विवेक विवार, लाल किला, प्रीत विहार, राजीव चौक, इंडिया गेट, अक्षरधाम, पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, नेहरू स्टेडियम, वसंत विहार, आरके पुरम, डिफेंस कॉलोनी, लाजपत नगर, वसंज कुंज, हौसखास, मालवीय नगर, कालकाजी, महरौली, छत्तरपुर, आयानगर के आस-पास हल्की से मध्यम बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था. यह भी पढ़े: Delhi Rains: दिल्ली में गरज-चमक के साथ हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

इसके अलावा दिल्ली से गाजियाबाद, इंदिरापुरम, नोएडा, दादरी, गुरुग्राम और मानेसर में भी बारिश की संभावना जातई वहीं यूपी के जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, अलीगढ़, इगलास में भी बारिश का अनुमान जताया था इस हफ्ते की शुरुआत में एक निजी एजेंसी ने चक्रवात बिपोरजॉय के प्रभाव के कारण गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया था आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

Share Now

संबंधित खबरें

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Live Streaming: कितने बजे शुरू होगा मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला? जानें कहां, कहां और कैसे लाइव देख सकेंगे मुकाबला

Republic Day Parade 2026: कर्तव्य पथ पर परेड देखने जा रहे हैं? दिल्ली पुलिस ने जारी की प्रतिबंधित सामानों की लिस्ट, साथ न ले जाएं ये चीजें

\