देश

केरल में इस्लाम के पवित्र महीने रमजान के मौके पर लिया गया आतंकवाद के खिलाफ संकल्प

इस्लाम के पवित्र महीने रमजान की 26वीं रात को यहां हर साल की ही तरह देश के सबसे बड़े रमजान मंडली का आयोजन किया, जिसका समापन शनिवार को हुआ.

केरल में इस्लाम के पवित्र महीने रमजान के मौके पर लिया गया आतंकवाद के खिलाफ संकल्प
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit- IANS)

मालापुरम : इस्लाम के पवित्र महीने रमजान की 26वीं रात को यहां हर साल की ही तरह देश के सबसे बड़े रमजान मंडली का आयोजन किया, जिसका समापन शनिवार को हुआ. इस दौरान यहां मौजूद जनसमूह ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ने का संकल्प लिया और सार्वभौमिक शांति के लिए प्रार्थना भी की. यहां मदिन परिसर में शुक्रवार की सुबह से ही हजारों की तादात में इस्लाम धर्मावलंबियों ने शब-ए-कद्र की रात में अल्लाह की इबादत की.

मदिन अकादमी के संस्थापक और अध्यक्ष सैय्यद इब्राहिम खलील अल बुखारी ने इस प्रार्थना सभा का संबोधन करते हुए यहां मौजूद लोगों को आतंकवाद के खिलाफ शपथ दिलाया. इस संकल्प में कहा गया : "आतंकवाद, उग्रवाद, विध्वंसक प्रयास, गुटबंदी और जाति, समुदाय, धर्म, राजनीति व भाषा के आधार पर भेदभाव हमारे महान देश की शांति निश्चित रूप से भंग करती है."

यह भी पढ़ें : तिहाड़ जेल में गंगा-जमुनी तहजीब: 150 हिंदू कैदी मुस्लिम साथियों के साथ रखते हैं रमजान के रोजे, प्रशासन ने किया इंतजाम

"एक देशभक्त मुसलमान होने के नाते इस संदेश को दूसरों तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है. आज, इस पवित्र शाम में हम अपने देश के प्रति वफादारी का संकल्प एक बार फिर से लेते हैं और उन महान व्यक्तियों को याद करते हैं जिन्होंने देश के खातिर अपने प्राणों का बलिदान दिया है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 01, 2019 02:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).