Republic Day Parade 2021: दुनिया ने देखा भारत के गणतंत्र का गौरव, राफेल की गर्जना से गूंजा आसमान (View Pics)
राफेल लड़ाकू विमान ने राजपथ पर फ्लाईपास्ट किया. राफेल विमान ने एकलव्य फॉर्मेशन में उड़ान भरी. इस दौरान हर भारतीय राफेल की गर्जना सुनकर पूरा गर्व महसूस कर रहा था.
- Read in
- English
नई दिल्ली: भारत आज 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) का जश्न मना रहा है. देशभर में राष्ट्रीय पर्व की धूम है. इस मौके पर राजधानी दिल्ली (Delhi) के राजपथ पर परेड निकली. इस परेड में भारत ने अपनी सांस्कृतिक विरासत और सैन्य शक्ति दुनिया के सामने दिखाई. अलग-अलग राज्यों की झांकियों से विवधता में एकता का संदेश दिखा. देश की सेना की कदमताल और विभिन्न संस्कृतियों के संगम के साथ राजपथ पर भारत के गणतंत्र का गौरव दिखा. इस दौरान आसमान में राफेल की गर्जना ने रोमांच भरा. पहली बार परेड में राफेल लड़ाकू विमान ने अपना दम दुनिया के सामने दिखाया.
राफेल लड़ाकू विमान ने राजपथ पर फ्लाईपास्ट किया. राफेल विमान ने एकलव्य फॉर्मेशन में उड़ान भरी. इस दौरान हर भारतीय राफेल की गर्जना सुनकर पूरा गर्व महसूस कर रहा था. आसमान में भारत की ताकत की गूंज सुनाई दे रही थी. राफेल के साथ दो जगुआर और दो मिग-29 विमानों ने उड़ान भरी. यह अद्भुत दृश्य भारत के दुश्मनों के लिए एक संदेश था कि भारत आसामान में भी अपनी ताकत बढ़ा चुका है. Republic Day Parade 2021: राजपथ पर पहली बार दिखी लद्दाख की झांकी, 'विजन फॉर फ्यूचर' थीम के साथ सांस्कृतिक विरासत का अनूठा नजारा.
यहां देखें तस्वीरें:
One Rafale with 2 Jaguar Deep penetration strike aircraft & 2 MiG-29 Air Superiority Fighters, in 'Eklavya’ formation are the next to fly past, at a height of 300m & speed of 780 Km/h.
The formation is led by Gp Capt Rohit Kataria, Flight Commander of 17 Squadron. #RepublicDay pic.twitter.com/UCCcQMy0gR
— ANI (@ANI) January 26, 2021
राफेल विमान के फ्लाईपास्ट से परेड का समापन हुआ. राफेल ने आसमान में 900 किमी/घंटा की रफ्तार से वर्टिकल चर्ली का फर्मेशन किया. यह एक ऐसा पल था, जिसने हर किसी को जोश, जूनन और उत्साह से भर दिया था. राफेल ने आसमान में करतब दिखाए उसने सभी को हैरान कर दिया. ये सारे करतब दिखा रहे थे शौर्य चक्र विजेता पायलट ग्रुप कैप्टन हरकिरत सिंह और कमांडिंग ऑफिसर स्कॉर्डन लीडर किसलयकांत.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

