देश

OMG! लाइव कवरेज के दौरान फीमेल एंकर के सामने रिपोर्टर ने दिया गाली, देखें Viral Video

सोशल मीडिया पर एक रिपोर्टर द्वारा लाइव कवरेज के दौरान गाली देने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रिपोर्टर सुप्रीम कोर्ट के बाहर खड़ा होकर किसी मामले में स्टूडियों में बैठी एंकर को जानकारी दे रहा था.

OMG! लाइव कवरेज के दौरान फीमेल एंकर के सामने रिपोर्टर ने दिया गाली, देखें Viral Video
Photo- Pixabay

Reporter Abused During Live Coverage: सोशल मीडिया पर एक रिपोर्टर द्वारा लाइव कवरेज के दौरान गाली देने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रिपोर्टर सुप्रीम कोर्ट के बाहर खड़ा होकर किसी मामले में स्टूडियों में बैठी एंकर को जानकारी दे रहा था. इसी दौरान रिपोर्टर किसी शब्द को बोलते समय अचानक रुक जाता है. ऐसा लगता है कि शायद वह उस शब्द को बोलने में या समझने में कन्फ्यूज हो जाता है.

जब रिपोर्टर वाक्य नहीं बना पाता, तो वह अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगता है. रिपोर्टर को लाइव टीवी पर यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'क्या होता है ब********'.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Streaming Schedule: डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर देखें अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह की लाइव कवरेज

लाइव कवरेज के दौरान रिपोर्टर ने दिया गाली

रिपोर्टर द्वारा लाइव कवरेज के दौरान गाली देने का यह वीडियो अब इंटरनेट पर लोगों द्वारा शेयर किया जा रहा है. कुछ लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं तो कुछ उसे 'स्लिप्स ऑफ द टंग' बता रहे हैं. हालांकि, लाइव कवरेज के दौरान जल्दबाजी में ऐसी गलतियां होती रहती हैं. ऐसे कई मामले पहले भी आ चुके हैं.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2024 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).