रिपोर्ट: दोपहिया वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 26 में 9 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान
CareEdge Ratings की रिपोर्ट के अनुसार, FY26 में भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री 8-9% बढ़ सकती है और यह प्री-कोविड स्तर को पार कर जाएगी. अच्छे मानसून, आयकर छूट, रेपो रेट कटौती और निर्यात व घरेलू बिक्री में स्थिर वृद्धि इसके प्रमुख कारण बताए गए हैं.
रिपोर्ट: भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 2025-26 में 8-9 प्रतिशत बढ़कर प्री-कोविड स्तर को पार करने का अनुमान है. यह जानकारी केयरएज रेटिंग्स की रिपोर्ट में सोमवार को दी गई. रिपोर्ट में बताया गया कि महंगाई में कमी, व्यक्तिगत आयकर पर छूट की सीमा को 12 लाख रुपए तक करना, आरबीआई द्वारा इस साल की शुरुआत से अब तक रेपो रेट में एक प्रतिशत की कटौती और अच्छे मानसून से कंज्यूमर सेंटीमेंट में आगे और सुधार होने की उम्मीद है और दोपहिया वाहनों की बिक्री प्री-कोविड स्तरों को पार कर सकती है.
केयरएज रेटिंग्स ने रिपोर्ट में आगे बताया कि बीते तीन वर्षों से इंडस्ट्री में लगातार वॉल्यूम ग्रोथ देखने को मिल रही है. वित्त वर्ष 23 में यह 8 प्रतिशत, वित्त वर्ष 24 में यह 10 प्रतिशत और वित्त वर्ष 25 में 11 प्रतिशत थी. रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 25 में वॉल्यूम में बढ़त की वजह निर्यात में शिपमेंट का 21 प्रतिशत और घरेलू स्तर पर 9 प्रतिशत बिक्री बढ़ना था. केयरएज रेटिंग्स के सहायक निदेशक मधुसूदन गोस्वामी ने कहा, "केयरएज रेटिंग्स का अनुमान है कि दोपहिया वाहन बिक्री वित्त वर्ष 26 में लगभग 8-9 प्रतिशत की अच्छी वॉल्यूम वृद्धि के साथ प्री-कोविड स्तरों से आगे निकल जाएगी, जिसे निर्यात वॉल्यूम में 12-14 प्रतिशत और घरेलू बिक्री मात्रा में 6-8 प्रतिशत की स्थिर वृद्धि से मदद मिलेगी. यह भी पढ़े: Meerut Video: मेरठ में बस के सामने युवक ने किया स्टंट, विरोध करने पर ड्राइवर के साथ की जमकर मारपीट, गिरफ्तार होने के बाद लंगड़ाते हुए मांगी माफ़ी
" वित्त वर्ष 25 में ग्रामीण क्षेत्रों की कुल खुदरा पंजीकरण में हिस्सेदारी 58.30 प्रतिशत थी, जो वित्त वर्ष 2024 के आंकड़े 57.9 प्रतिशत से थोड़ा अधिक थी. वित्त वर्ष 25 में थोक बिक्री 23.81 मिलियन यूनिट्स रही. रिपोर्ट में कहा गया कि स्कूटर और एक्जीक्यूटिव मोटरसाइकिलों के प्रति उपभोक्ता की पसंद में बदलाव ने भी बाजार को नया रूप दिया है, जो मांग के बदलते पैटर्न का संकेत देता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2025 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

