देश

Covid-19 Vaccine for Animals: जानवरों के लिए कोरोना की पहली वैक्सीन लॉन्च, Anocovax करेगी संक्रमण से पशुओं की रक्षा

भारत में अब जानवरों के लिए भी कोरोना वैक्सीन आ गई है, जो पूरी तरह से स्वदेशी यानी भारत में ही निर्मित है. एनोकोवैक्स नाम की वैक्सीन को हरियाणा स्थित आईसीएआर- एनआरसी ने बनाया है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पहली स्वदेशी वैक्सीन एनोकोवैक्स लॉन्च किया है.

Covid-19 Vaccine for Animals: जानवरों के लिए कोरोना की पहली वैक्सीन लॉन्च, Anocovax करेगी संक्रमण से पशुओं की रक्षा
जानवरों के लिए कोविड-19 वैक्सीन लॉन्च (Photo Credits: PNBS)

Anocovax For Animals: कोरोना वायरस (Coronavirus) से जारी जंग के बीच अब जानवरों के लिए भी कोविड-19 (Covid-19 Vaccine for Animals) की पहली वैक्सीन लॉन्च हो गई है. जी हां, भारत में अब जानवरों के लिए भी कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) आ गई है, जो पूरी तरह से स्वदेशी यानी भारत में ही निर्मित है. एनोकोवैक्स (Anocovax) नाम की वैक्सीन को हरियाणा स्थित आईसीएआर- एनआरसी ने बनाया है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) पहली स्वदेशी वैक्सीन एनोकोवैक्स लॉन्च किया है. एनोकोवैक्स जानवरों के लिए एक निष्क्रिय SARS-CoV-2 डेल्टा वैक्सीन है. इस वैक्सीन की खासियत है कि यह कोरोना वायरस के डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट पर भी कारगर है. अब यह स्वदेशी वैक्सीन जानवरों को भी संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है.

इस वैक्सीन के साथ-साथ जानवरों के लिए एंटीबॉडी डिटेक्शन किट भी लॉन्च किया गया है. इस किट को भारत में बनाया गया है और इसके लिए एक पेटेंट दायर किया गया है. इस किट को CAN-CoV-2 ELISA के नाम से लॉन्च किया गया है. ICAR का कहना है कि अभी तक मार्केट में कोई भी ऐसी एंटीबॉडी डिटेक्शन किट उपलब्ध नहीं है. यह भी पढ़ें: COVID-19 Variant XE in India: कितना खतरनाक है ओमिक्रॉन का 'एक्सई' वैरिएंट? इसके संक्रमण के प्रमुख लक्षण कौन-कौन से हैं?

देखें ट्वीट-

आईसीएआर का दावा है कि एनोकोवैक्स जानवरों में कोरोना वायरस के खिलाफ इम्युनिटी बनाने में असरदार साबित हुआ है. इस वैक्सीन में कोरोना वायरस का डेल्टा एंटीजन और अलहाइड्रोजेल डाला गया है. इसके साथ ही यह दावा किया गया है कि  यह वैक्सीन घोड़ों, कुत्तों, शेरों, तेंदुओं, चूहों और खरगोशों के लिए सुरक्षित है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2022 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).