CM Yogi Adityanath: लोगों में बढ़ी है धार्मिक भावना, सदाचार और आत्मानुशासन पर भी देना होगा जोर- सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रामकृष्ण मिशन चैरिटेबल अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए पीईटी सीटी स्कैनर मशीन का उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों में धार्मिक भावना बढ़ी है सदाचार और आत्मानुशासन पर भी जोर देना होगा
मथुरा, 26 जुलाई: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को रामकृष्ण मिशन चैरिटेबल अस्पताल में कैंसर रोगियों के लिए पीईटी सीटी स्कैनर मशीन का उद्घाटन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों में धार्मिक भावना बढ़ी है सदाचार और आत्मानुशासन पर भी जोर देना होगा. यह भी पढ़े: CM Yogi Adityanath: सरकारी नौकरी निकलते ही झोला लेकर वसूली पर निकल पड़ते थे चाचा-भतीजा- मुख्यमंत्री योगी
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है और धर्मार्थ संस्थाएं व वित्तीय एवं औद्योगिक संस्थाएं भी इस दिशा में प्रयास करें तो आम आदमी के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे.
मुख्यमंत्री ने कोटक महिंद्रा ग्रुप को सीएसआर फंड के तहत पीईटी मशीन प्रदान करने की तारीफ करते हुए अन्य वित्तीय और औद्योगिक संस्थाओं के लिए प्रेरणादायी बताया जिस पीईटी सीटी स्कैनर को यहां उपलब्ध कराया गया है, वो सुविधा आसपास के जनपद में उपलब्ध नहीं है, इससे गरीब मरीजों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा.
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत परिवर्तन हुआ है पहले कोई गरीब व्यक्ति कैंसर, हृदय, किडनी रोग या किसी और गंभीर बीमारी से पीड़ित होता था तो उसके लिए उपचार कराना बहुत कठिन होता था मगर, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनआरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड से आज गरीब व्यक्ति को पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में 3,400 करोड़ की राशि आयुष्मान भारत के माध्यम से गरीबों को इलाज के लिए प्रदान की गई है आज प्रदेश में 75 में 72 जिलों में फ्री डायलिसिस की सुविधा है पहले केवल 36 जिले में आईसीयू बेड की सुविधा थी आज हर जिला अस्पताल में आईसीयू है सुदूर गांव में भी टेली कंसल्टेंसी से डॉक्टरी परामर्श उपलब्ध कराई जा रही है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पिछले 150 वर्ष से अपने संस्थापक स्वामी विवेकानंद जी के 'नर सेवा, नारायण सेवा' की प्रेरणा को आधार मानकर मानव सेवा का कार्य कर रहा है जिसे समाज दरिद्र मानता है, उसे नारायण मानकर उसकी सेवा में रामकृष्ण मिशन के संन्यासीगण जुटे हैं अगर हम सच्चे अर्थों में धार्मिक हैं तो हमें स्वयं के प्रति, समाज और राष्ट्र के प्रति ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि वे ही जीवित हैं, जो औरों के लिए जीवित है इंसान में संवेदना नहीं है तो मानव को दानव बनने में देर नहीं लगती जो शिव की सेवा करना चाहता है उसे शिव के संतानों और प्राणी मात्र की सेवा करना चाहिए.
मुख्यमंत्री ने कहा कि वृंदावन के रज-रज में श्रीकृष्ण का वास है इस पावन भूमि पर देश दुनिया से श्रद्धालु आते हैं आज यूपी में सबसे ज्यादा पर्यटक आ रहे हैं पहले गोवा नंबर एक पर था और उत्तर प्रदेश तीसरे नंबर पर मगर बीते साल 80 लाख पर्यटक गोवा गये और काशी में 7 करोड़ श्रद्धालु आए बृज क्षेत्र में 6 करोड़ श्रद्धालुगण पहुंचे ये दिखाता है कि आज लोगों के मन में धार्मिक भाव बढ़ा है लोग धर्म के साथ जुड़ना चाहते हैं धर्म को अंत:करण की पवित्रता का माध्यम तो बनना ही चाहिए.
मुख्यमंत्री ने मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया इस दौरान उन्होंने प्रदेश की जनता के कल्याण की कामना की इसके अलावा मथुरा में धार्मिक पर्यटन में हुई अप्रत्याशित बढ़ोतरी के चलते शहर में बढ़ी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक भी की उन्होंने मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में भीड़ प्रबंधन एवं ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये.
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज और ओखला बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद मथुरा जिले में यमुना उफान पर है इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हेलीकॉप्टर से सर्वेक्षण किया इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ के हालत के मद्देनजर राहत एवं बचाव से संबंधित सभी आवश्यक उपाय करने के लिए निर्देशित किया यमुना में बाढ़ के कारण हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई है सीएम ने अधिकारियों को जल्द से जल्द नुकसान का आंकलन करते हुए प्रभावितों को आर्थिक मदद के लिए निर्देशित किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2023 09:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

