UP में बिना इजाजत नहीं निकलेगा कोई जुलूस और शोभा यात्रा, ईद तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
यूपी में अब कोई भी धार्मिक जुलूस और शोभायात्रा बिना अनुमति के नहीं निकाली जा सकेगी. इसके लिए पहले प्रशासन से परमिशन लेनी होगी.
लखनऊ: रामनवमी और हनुमान जयंती पर देश के कई राज्यों में हिंसात्मक घटनाएं सामने आई. इन घटनाओं से बचने के लिए यूपी सरकार सख्त कदम उठा रही है. यूपी में अब कोई भी धार्मिक जुलूस और शोभायात्रा बिना अनुमति के नहीं निकाली जा सकेगी. इसके लिए पहले प्रशासन से परमिशन लेनी होगी.
उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सहित अन्य कारणों को देखते हुए योगी सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं. शासन से जारी आदेश में 4 मई यानी ईद तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. थानेदार से लेकर पुलिस अधीक्षक व सभी फील्ड अफसरों की छुट्टियां 4 मई तक रद्द हैं. जो अधिकारी अवकाश पर हैं, उनको अगले 24 घंटे के भीतर तैनाती स्थल पर वापस लौटने के आदेश जारी कर दिए गए हैं.
Tags
संबंधित खबरें
Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद में गैस की लाइन बनी मौत की कतार, सिलेंडर के इंतजार में 75 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम; सरकार पर उठे सवाल
UP Scholarship 2026: क्या आपका भुगतान अटका है? जानें आवेदन की स्थिति और स्टेटस का मतलब
UP Scholarship Status 2026: उत्तर प्रदेश छात्रवृत्ति का स्टेटस कैसे करें चेक? scholarship.up.gov.in पर जानें ऑनलाइन प्रक्रिया और जरूरी स्टेप्स
Holi 2026: देश में होली को लेकर नेताओं के द्वार पर उमड़ी भीड़, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, रेखा गुप्ता समेत अन्य नेताओं ने जनता के साथ मनाई होली; देखें VIDEOS
\