Aaj Ka Mausam, 09 May 2025: दिल्ली-NCR में राहत भरी बारिश, उत्तर भारत के कई राज्यों में अलर्ट जारी; जानें कैसा रहेगा आपके शहर में आज का मौसम

देशभर में इस समय मौसम ने करवट ली है. एक तरफ गर्मी ने कुछ राज्यों में परेशान किया हुआ है, तो दूसरी तरफ बारिश और आंधी ने कई इलाकों को राहत दी है.

Photo- X/@Indiametdept

आज का मौसम, 09 मई 2025: देशभर में इस समय मौसम ने करवट ली है. एक तरफ गर्मी ने कुछ राज्यों में परेशान किया हुआ है, तो दूसरी तरफ बारिश और आंधी ने कई इलाकों को राहत दी है. खासकर दिल्ली-एनसीआर में लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो 9 मई को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा. पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली, एनसीआर और उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है. दिल्ली की बात करें तो यहां इस वक्त तापमान 24 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.

न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा कम है और मौसम ठंडा-ठंडा सा लग रहा है. दिल्लीवासियों को अगले 4-5 दिन तक इसी तरह की राहत मिल सकती है.

ये भी पढें: Gujarat Weather Alert: गुजरात में आंधी, ओलावृष्टि और भारी बारिश का अलर्ट, अगले कुछ घंटों में बदलेगा मौसम; सूरत और जामनगर समेत इन जिलों में दिखेगा असर

उत्तराखंड में तेज हवाएं और बारिश का खतरा

उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज थोड़ा सख्त हो सकता है. देहरादून, नैनीताल, टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को सलाह दी गई है कि बेवजह बाहर न निकलें और यात्रा करते समय सावधानी बरतें.

जम्मू-कश्मीर में येलो अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर में बारिश राहत नहीं बल्कि मुसीबत बन गई है. रामबन जिले में भारी बारिश और भूस्खलन की वजह से जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद कर दिया गया है. बाढ़ जैसी स्थिति बाजारों में देखी गई है और कई इलाकों में खतरे की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने 9 से 12 मई तक येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में फिर लौटी गर्मी

जहां एक ओर कई राज्य बारिश से भीग रहे हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में गर्मी दोबारा दस्तक दे रही है. लखनऊ सहित कई जिलों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से हालात बिगड़ रहे हैं. अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि बाद में हल्की गिरावट का अनुमान है.

राजस्थान में भी येलो अलर्ट

राजस्थान में भी मौसम बिगड़ा हुआ है. जयपुर मौसम केंद्र ने 22 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें अजमेर, कोटा, उदयपुर, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे जिले शामिल हैं. यहां बारिश के साथ तेज आंधी और ओले गिरने की संभावना है. फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है और मौसम सुहावना बना हुआ है.

देशभर में मौसम के इस बदलाव को लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. अगर आप यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें.

 

Share Now

Tags

9 मई का पूर्वानुमान 9 मई का मौसम 9 मई का मौसम पूर्वानुमान aaj ka mausam aaj ka mosam bihar weather today delhi temperature today Delhi Weather Forecast for 9th May 2025 Gujarat heavy rain alert Heat wave alert in Rajasthan Heatwave in India IMD Weather Alert 2025 IMD Weather Update Hindi Jammu Kashmir weather news Kal Ka Mausam Latest news of rain and heatwave Latest news of snowfall in Himachal latest news today Latest weather forecast live breaking news headlines news in hindi Rain and heat wave alert rain in delhi today red alert for rain Storm and rain update in India Sub-tropical cyclone Rajasthan Temperature in Delhi today Today's Headlines TODAY'S WEATHER Today's weather update Tomorrow Weather uttarakhand weather alert Weather Weather condition in India Weather department report Weather forecast for May 9 Weather forecast in India 2025 Weather Forecast India April 2025 weather forecast today Weather Forecast Tomorrow Weather update of North India Yellow alert for rain आईएमडी मौसम अपडेट हिंदी आईएमडी मौसम चेतावनी 2025 आज का बारिश का मौसम आज का मौसम आज का मौसम अपडेट आज का मौसम का हाल आज का मौसम कैसा रहेगा आज का मौसम कैसा है आज की सुर्खियां आज बारिश होगी उत्तर भारत का मौसम अपडेट उत्तराखंड मौसम अलर्ट कल का मौसम उत्तर प्रदेश कल का मौसम दिल्ली कल का मौसम बिहार कल का मौसम मध्य प्रदेश कल का मौसम राजस्थान कल मौसम कैसा रहेगा? गुजरात भारी बारिश अलर्ट जम्मू कश्मीर मौसम समाचार दिल्ली का तापमान आज दिल्ली में आज बारिश दिल्ली में तापमान आज बारिश और लू का अलर्ट बारिश और लू की ताजा खबर बारिश कब होगी बारिश का येलो अलर्ट बारिश का रेड अलर्ट बिहार में आज का मौसम भारत का मौसम पूर्वानुमान भारत में तूफान और बारिश अपडेट भारत में मौसम का हाल भारत में मौसम का हाल 2025 भारत में लू भारी बारिश की चेतानवी मौसम मौसम कल मौसम का हाल मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी मौसम विभाग की रिपोर्ट मौसम विभाग तापमान बारिश राजस्थान में लू का अलर्ट वेदर सब-ट्रॉपिकल साइक्लोन राजस्थान हिमाचल में बर्फबारी की ताजा खबर

\