Weather Update: आंधी-तूफान और बारिश से गर्मी से मिलेगी राहत, अगले सप्ताह की शुरुआत में केरल पहुंच सकता है मानसून

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को पारा 45 डिग्री के आसपास रह सकता है. इसके अलावा राजस्थान, दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू चलने की संभावना है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: PTI)

नई दिल्ली: देश में इन दिनों कहीं भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन देखने को मिल रहा है तो कहीं भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है. देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर राज्यों में इन दिनो तेज बारिश हो रही है, वहीं उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी पड़ रही है. इस बीच भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में बिहार, झारखंड और ओडिशा में गरज और बिजली गिरने की संभावना है. इन इलाकों में हल्की बारिश की भी संभावना है, जिससे गर्मी में कमी आएगी. Assam Floods: बाढ़ से भारी तबाही, दीमा हसाओ जिले का खुबसूरत रेलवे स्टेशन हुआ मलबे में तब्दील.

आईएमडी के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवाएं चलने की संभावना है. राष्ट्रीय राजधानी में लू का प्रकोप जारी है. दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूलभरी आंधी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है. राजस्थान में 21 और 22 मई को बारिश की बूंदें तपिश को कम कर सकती हैं.

उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को पारा 45 डिग्री के आसपास रह सकता है. इसके अलावा राजस्थान, दक्षिणी पंजाब, दक्षिणी हरियाणा, मध्य प्रदेश और विदर्भ में लू चलने की संभावना है.

केरल की ओर बढ़ रहा है मानसून

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में जल्दी पहुंचने के बाद दक्षिण पश्चिम मानसून केरल की ओर बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने अगले सप्ताह के मध्य तक राज्य में इसके आने की भविष्यवाणी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार शाम कहा, "सप्ताह के अंत तक दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी रहेंगी."

यदि इस सप्ताह के अंत तक केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून की शुरुआत होती है, तो हाल के वर्षों में ऐसा पहली बार होगा. इससे पहले मानसून 2009 में 23 मई को केरल पहुंचा था. इससे पहले मौसम विभाग ने पांच दिन पहले 27 मई तक केरल में मानसून की शुरुआत की भविष्यवाणी की थी. आम तौर पर मानसून 1 जून को केरल पहुंचता है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी