रिलायंस इंडस्ट्रीज को दूसरी तिमाही में 11,262 करोड़ रुपये का हुआ नेट प्रॉफिट
रिलायंस इंडस्ट्रीज को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 11,262 करोड़ रुपये का निवल मुनाफा हुआ, जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 18.34 फीसदी ज्यादा है. बीते वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का समेकित निवल मुनाफा 9,516 करोड़ रुपये था.
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 11,262 करोड़ रुपये का निवल मुनाफा हुआ, जोकि पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 18.34 फीसदी ज्यादा है. बीते वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का समेकित निवल मुनाफा 9,516 करोड़ रुपये था.
यह जानकारी कंपनी ने रेग्यूलेटरी फाइलिंग में दी है. आरआईएल की कुल आय आलोच्य तिमाही में 1,55,763 करोड़ रुपये रही, जोकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी की कुल आय 1,47,268 करोड़ रुपये से 5.76 फीसदी अधिक है. कंपनी ने कहा कि उसका नकद मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 18,305 करोड़ रुपये हो गया.
यह भी पढ़ें : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दिया बड़ा बयान, कहा- JIO की सभी सेवाएं हिंदी में भी होंगी
वित्तीय नतीजों के संबंध में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, "कंपनी को इस तिमाही में रिकॉर्ड निवल मुनाफा हुआ. बेहतरीन नतीजे तेल से लेकर रसायन (ओ-2-सी) के हमारी समेकित मूल्य श्रंखला के लाभ और हमारे उपभोक्ता कारोबार में तीव्र वृद्धि का दर्शाते हैं." उन्होंने कहा कि ईंधन में अनुकूल मार्जिन मिलने पेट्रोरसायन के वोल्यू में व़द्धि होने से आलोच्य तिमाही में कंपनी के तेल से लेकर रसायन तक के कारोबार में मुनाफा हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2019 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

