देश

मुंबई: अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार ने सरेआम शख्स को उतारा मौत के घाट, हत्या के पीछे नौकरी जाने की चिढ़

हत्या के पीछे अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम ( Underworld don Dawood Ibrahim) की बहन हसीना पारकर का करीबी रिश्‍तेदार, जिसका नाम आमिर शाद है. उसने डेवलपर के पास से नौकरी जाने के चिढ़ में आकर अब्‍दुल्‍ला खान की हत्या करवाई है.

मुंबई: अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्तेदार ने सरेआम शख्स को उतारा मौत के घाट, हत्या के पीछे नौकरी जाने की चिढ़
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Photo Credits PTI)

मुंबई के सांताक्रुज में शुक्रवार को सरेआम अब्दुल्ला खान नाम के शख्स की हत्या हो गई. पुलिस के जांच में जो मौजूदा जानकारी सामने आ रही है. उसके मुताबिक़ हत्या के पीछे अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम ( Underworld don Dawood Ibrahim) की बहन हसीना पारकर (Haseena Parkar) का करीबी रिश्‍तेदार, जिसका नाम आमिर शाद है. उसने डेवलपर के पास से नौकरी जाने के चिढ़ में आकर अब्‍दुल्‍ला खान की हत्या करवाई है.

खबरों के अनुसार आरोपी शाद मुंबई के एक बिल्डर के कंस्‍ट्रक्‍शन साइट की देखरेख करता था. लेकिन शाद द्वारा पैसों के फेराफेरी करने के आरोप में बिल्डर ने शाद को नौकरी से हटाकर अब्‍दुल्‍ला खान को नौकरी पर रख लिया. इस बात को लेकर वह खान पर चिढ़ गया. जिसके बाद उसने उसके हत्या को लेकर एक साजिश रची. शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे वह मस्जिद से नमाज पढ़कर अपने टूवीलर पर वापस दुकान जा रहा था. कलीना चर्च के पास सड़क खराब है इसलिए उसने अपनी बाइक धीमी कर ली. अचानक ऑटोरिक्‍शा के पीछे छिपे हमलावर उस पर झपट पड़े. उनके हाथ में तेज धारदार हथियार था उन लोगों बारी बारी से खान पर हमला किया. जिसे चलते उसे पानी जान गवानी पड़ी. यह भी पढ़े: डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को बिरयानी खिलाने वाले 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

घटना के बाद वकोला पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू की. जांच पड़ताल में पुलिस को मालूम पड़ा है कि आरोपी आमिर शाद अंडरवर्ल्‍ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का करीबी रिश्‍तेदार है. उसके बेटे की शादी शाद की बेटी के साथ हुई है. वहीं पुलिस इस मामले में घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी मदद से तीन आरोपियों की पहचना कर चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2018 01:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).