Bihar Shocker: फ्रिज में विस्फोट, नवविवाहित महिला और उसकी ननद की जलकर मौत
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के डुमरी परमानंदपुर गांव के एक घर में रविवार को एक रेफ्रिजरेटर में विस्फोट हो गया विस्फोट के बाद आग लगने से नवविवाहिता महिला और उसकी ननद की जलकर मौत हो गई
पटना, 27 अगस्त: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के डुमरी परमानंदपुर गांव के एक घर में रविवार को एक रेफ्रिजरेटर में विस्फोट हो गया विस्फोट के बाद आग लगने से नवविवाहिता महिला और उसकी ननद की जलकर मौत हो गई. यह भी पढ़े: Bihar Shocker: बिहार में खौफनाक वारदात, मामूली सी विवाद पर पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या
मृतकाओं में से एक की पहचान रीता कुमारी के रूप में की गई है रीता कुमारी की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी, जबकि दूसरी लड़की नाबालिग थी जिस कमरे में रेफ्रिजरेटर फटा, उस कमरे में नाबालिग अपनी भाभी रीता के साथ सो रही थी घर में मौजूद परिवार के अन्य सदस्य पीड़िताओं को बचाने में असफल रहे.
सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि हमें पता चला है कि डुमरी परमानंदपुर गांव में एक नवविवाहिता समेत दो महिलाओं की जलकर मौत हो गई हमें अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2023 06:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

