Bihar Shocker: बिहार में खौफनाक वारदात, मामूली सी विवाद पर पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या
बिहार में एक बार फिर से अपराधिक मामले बढ़ने लगे हैं. ताजा मामला है पटना के खुसरूपुर से हैं. जहां कुछ ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
Bihar Shocker: बिहार में एक बार फिर से अपराधिक मामले बढ़ने लगे हैं. ताजा मामला है पटना के खुसरूपुर से हैं. जहां कुछ ग्रामीणों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. जिसके बाद पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद खुसरूपुर पुलिस मौके पर पहुंच पहुंची तो पाया कि पति-पत्नी दोनों खून से लथपथ है. जिन्हें पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची. जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.
मौके पर पहुंचे खुसरूपुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ चंद्र भानु (SHO Chandra Bhanu) ने बताया कि फिलहाल लड़ाई के वजहों का पता नहीं चल पाया है. मामले में जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि संपत्ति विवाद को लेकर दोनों पक्ष की तरफ से झगड़ा हुआ. जिसके बाद गोली चली. यह भी पढ़े: Bihar Shocker: बेटे ने पिता से पैसों की मांग की, मना करने पर ईंट से कुचल कर मार डाला, हुआ गिरफ्तार
वहीं इससे पहले पटना में ही एक युवक ने एक सब्जी विक्रेता की 16 साल की बेटी को गोली मार दी थी. छात्रा को बदमाशों ने उस समय गोली मारी. जब वहन कोचिंग पढ़कर अपने घर लौट रही थी उसी समय वारदात को अंजाम दिया गया. वहीं इस वारदात के बाद पूरे खुसरूपुर में लोग दहशत में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2022 01:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

