देश

27 मई तक देश के इन राज्यों में जारी रहेगा गर्मी का कहर तो कई जगह आंधी की संभावना

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है. जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ के लिए अधिक गर्मी वाला गहरे पीले रंग का अलर्ट जारी किया है.

27 मई तक देश के इन राज्यों में जारी रहेगा गर्मी का कहर तो कई जगह आंधी की संभावना
गर्मी से परेशान लोग (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली: आंधी-तूफान से परेशान आम जनता को अभी फिलहाल गर्मी से निजात नहीं मिलनेवाली है. जानकारी के अनुसार उत्तर और मध्य भारत में इस हफ्ते गर्मी अपना कहर बरकरार रखेगी. अनुसार हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 मई तक गर्मी की अधिकता के लिहाज से सर्वाधिक तीव्रता वाला रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विदर्भ के लिए अधिक गर्मी वाला गहरे पीले रंग का अलर्ट जारी किया है. वही हिमाचल प्रदेश में पहाड़ तपने लगे हैं। बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ़ (बीबीएन) ऊना, सुंदरनगर व बिलासपुर में गर्मी व लू ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है.

ज्ञात हो कि मौसम विभाग द्वारा जारी किए जाने वाले चार रंग के अलर्ट के तहत लाल रंग का अलर्ट जारी होने पर सरकारी एजेंसियों को जरूरी कार्रवाई करने की अनिवार्यता का पालन करना होता है, जबकि गहरे पीले रंग का अलर्ट जारी होने पर संबद्ध एजेंसियों को मौसम की गंभीरता को देखते हुए कार्यवाही के लिए तत्पर रहना होता है. इसके साथ ही हरे रंग का अलर्ट जारी होने पर कोई कार्यवाही करने की जरूरत नहीं होती है और पीले रंग के अलर्ट पर हालात पर निगरानी रखना जरूरी होता है. बताना चाहते है कि यूपी में चुनिंदा स्थानों पर अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ आंधी की आशंका जताई गयी है.

वही दूसरी तरफ पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश इलाकों में और पश्चिमी मध्यप्रदेश, विदर्भ, पंजाब, और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में गुरुवार को भी लू के थपेड़ों के साथ गर्मी का प्रकोप बढ़ने का अनुमान है. जबकि उत्तरी गुजरात, सौराष्ट्र, कच्छ, पूर्वी मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक दो स्थानों पर गर्मी का असर कल भी बरकरार रहने की आशंका है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2018 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).