देश

Shocking: भोपाल में महिला 1.5 करोड़ रुपये के बदले पति की कराई दूसरी महिला से शादी, दिलाई फिल्म 'जुदाई' की याद

आप सभी को अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंकर स्टारर फिल्म 'जुदाई' याद ही होगी. भोपाल में भी ऐसी ही एक अचंभित करने वाली घटना सामनें आई, जहां एक महिला ने अपने धोखेबाज पति को 1.5 करोड़ रुपये के बदले छोड़ने को तैयार हो गई. साथ ही अपने पति की प्रेमिका से शादी के लिए भी राजी हो गई.

Shocking: भोपाल में महिला 1.5 करोड़ रुपये के बदले पति की कराई दूसरी महिला से शादी, दिलाई फिल्म 'जुदाई' की याद
फिल्म जुदाई का पोस्टर (Photo Credits: Facebook)

मध्यप्रदेश, 7 जनवरी: आप सभी को अनिल कपूर, श्रीदेवी और उर्मिला मातोंकर स्टारर फिल्म 'जुदाई' याद ही होगी. जहां श्रीदेवी (Sridevi) अपने पति अनिल कपूर (Anil Kapoor) को पैसों के लिए उनकी दूसरी शादी उर्मिला मातोंकर (Urmila Matondkar) से करा देतीं हैं. ऐसा ही कुछ असल जिंदगी में भी हुआ है. भोपाल में ऐसी ही एक अचंभित करने वाली घटना सामनें आई, जहां एक महिला ने अपने धोखेबाज पति को 1.5 करोड़ रुपये के बदले छोड़ने को तैयार हो गई. साथ ही अपने पति की प्रेमिका से शादी के लिए भी राजी हो गई.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, भोपाल के एक पारिवारिक न्यायालय में एक दंपति के नाबालिक बच्ची ने केस दायर कराया. जिसमे उनसे कहा कि, उसके पिता ने शादीशुदा होते हुए अपने महिला सहकर्मी के साथ संबंध बनाएं. जिसके कारण घर में झगड़ा होने लगा, इसके अलावा बच्ची और उसके बहन की शिक्षा पर बुरा प्रभाव पड़ने लगा.' इसके बाद परेशान दंपति को तब कोर्ट ने काउंसलिंग के लिए बुलाया, जिसके दौरान यह सामने आया कि उस व्यक्ति का उसके सहकर्मी के साथ वास्तव में संबंध है और वो उम्र में उससे छोटी है.

यह भी पढ़ें: Haunted Story of Delhi: द्वारका के इस पेड़ में बसती है एक महिला की आत्मा! जानिए इसके पीछे की डरावनी कहानी

साथ ही वो अपनी पत्नी को भी छोड़ना चाहता है और अपनी प्रेमिका के साथ रहना चाहता है. जबकि पत्नी तलाक नहीं चाहती थी. इसके बाद कई बार काउंसलिंग की गई और आखिरकार दोनों ने फैसला किया. जहां महिला अपने पति तलाक देने के लिए सहमत हुई. साथ ही यह शर्त रखा कि, उसे 27 लाख रुपए नकद और एक अपार्टमेंट दे.

महिला को घर और पैसे के साथ लगभग 1.5 करोड़ रुपये का पूरी संपत्ति मिली. उसी के साथ महिला ने दोनों बेटियों के लिए उचित शिक्षा व देखभाल के लिए आवश्यक रकम की भी मांग की. उसने काउंसलर से यह भी कहा कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के साथ नहीं रहना चाहती जिसनें शादी के इतने सालों के बाद भी प्यार नहीं किया. इसलिए उसने अपने पति को छोड़ने और अपनी बेटियों की देखभाल करने का फैसला किया. खैर, अब महिला अमीर है और अपने धोखेबाज पति से दूर अपनी बच्चियों के साथ है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 07, 2021 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).