देश

RBI बोर्ड की बैठक पर राहुल गांधी ने कहा - उम्मीद है उर्जित पटेल PM मोदी को दिखाएंगे उनकी जगह

राहुल गांधी ने वहीं आगे अपने ट्वीट में कहा कि ''आज आरबीआई बोर्ड की बैठक में अपनी कठपुतली बने लोगों के जरिये वह आरबीआई को तबाह करने का प्रयास करेंगे. मैं आशा करता हूं कि (उर्जित) पटेल और उनकी टीम मजबूत है और वे उन्हें (मोदी) उनकी जगह दिखा देंगे.

RBI बोर्ड की बैठक पर राहुल गांधी ने कहा - उम्मीद है उर्जित पटेल PM मोदी को दिखाएंगे उनकी जगह
राहुल गांधी व पीएम नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक की पृष्ठभूमि में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की संस्थाओं को बर्बाद करने का आरोप लगाया और उम्मीद जताई कि आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल एवं उनकी टीम सरकार के सामने नहीं झुकेगी. गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''मोदी जी और सांठगांठ वाले पूंजीपतियों का उनका गुट लगातार हर उस संस्था को नष्ट कर रहा है जो उनके उनके नियंत्रण में आ सकती है.''

राहुल गांधी ने वहीं आगे अपने ट्वीट में कहा कि ''आज आरबीआई बोर्ड की बैठक में अपनी कठपुतली बने लोगों के जरिये वह आरबीआई को तबाह करने का प्रयास करेंगे. मैं आशा करता हूं कि (उर्जित) पटेल और उनकी टीम मजबूत है और वे उन्हें (मोदी) उनकी जगह दिखा देंगे.''कांग्रेस ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह एक-एक कर देश की सभी संस्थाओं को बर्बाद कर रही है और इसकी ताजा कड़ी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) है. यह भी पढ़े: केंद्र और RBI के बीच टकराव को खत्म करने के लिए पीएम मोदी से मिले उर्जित पटेल

बता दें कि आरबीआई की आज को होने वाली बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक में धन की कमी पर चर्चा होने की संभावना है. इसको लेकर केन्द्रीय बैंक और सरकार के बीच बहस छिड़ी हुई है. ज्ञात हो कि राहुल गांधी पीएम मोदी आरबीआई , राफेल सौदा. नोट बंदी दूसरे अन्य मुद्दों पर लगातार घेरने की कोशिश कर रहे है .

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2018 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).