Ravneet Singh Bittu Resign: रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तत्काल प्रभाव से किया स्वीकार
रवनीत सिंह बिट्टू जून 2024 में नरेंद्र मोदी सरकार में रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बनाए गए थे. खास बात यह रही कि उन्हें लोकसभा चुनाव में पंजाब के लुधियाना सीट से कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसके बावजूद उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया था.
Ravneet Singh Bittu Resigns From Union Council of Ministers: केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Ravneet Singh Bittu) ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की सलाह पर उनका इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 75 के खंड (2) के तहत उनका इस्तीफा स्वीकार किया गया है.
रवनीत सिंह बिट्टू जून 2024 में नरेंद्र मोदी सरकार में रेल और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री बनाए गए थे. खास बात यह रही कि उन्हें लोकसभा चुनाव में पंजाब के लुधियाना सीट से कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग (Amarinder Singh Raja Warring) के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. इसके बावजूद उन्हें केंद्र सरकार में मंत्री बनाया गया था.
रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दिया:
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुए थे शामिल
रवनीत सिंह बिट्टू ने लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मार्च महीने में कांग्रेस का साथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया था. भाजपा ने उन्हें पंजाब में अपने प्रमुख सिख चेहरों में शामिल किया था. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने भी उन्हें पंजाब में पार्टी के महत्वपूर्ण नेताओं में गिना था.
पंजाब की राजनीति में रहा है मजबूत प्रभाव
रवनीत सिंह बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह (Beant Singh) के पोते हैं. उन्होंने वर्ष 2009 में आनंदपुर साहिब लोकसभा सीट से जीत दर्ज की थी. इसके बाद 2014 और 2019 में लुधियाना लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया. कांग्रेस में रहते हुए वह लोकसभा में पार्टी के नेता और मुख्य सचेतक (व्हिप) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.
राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने के बाद दिया इस्तीफा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवनीत सिंह बिट्टू का राज्यसभा कार्यकाल जून में समाप्त हो गया था. इस्तीफे से पहले उन्होंने 23 जुलाई को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) को पत्र लिखकर राज्य में लंबित रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के जल्द समाधान की मांग की थी. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अब वह पंजाब की आगामी राजनीतिक गतिविधियों और आने वाले चुनावों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर सकते हैं.