देश

Ravi Kishan Falls from Stage: बीजेपी नेता रवि किशन छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान स्टेज से गिरे, इंटरनेट पर Viral हुआ Video

भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वो एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर नजर आए जहां वो अचानक नीचे गिर जाते हैं.

Ravi Kishan Falls from Stage: बीजेपी नेता रवि किशन छठ पूजा कार्यक्रम के दौरान स्टेज से गिरे, इंटरनेट पर Viral हुआ Video
स्टेज से गिरे रवि किशन (Photo Credits: Twitter)

Ravi Kishan Falls from Stage: भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता रवि किशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में वो एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर नजर आए जहां वो अचानक नीचे गिर जाते हैं. बताया जा रहा है कि वो छठ पूजा (Chhath Puja) के आखिरी दिन पर एक कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचे थे. इस दौरान कुर्सी पर बैठते समय वो अपना संतुलन खो बैठे और नीचे गिर पड़े.

सफेद कुर्ता, पयजामा और जैकेट पहने रवि किशन का यहां स्टेज पर सत्कार किया जाता है जिसके बाद वो कुर्सी पर बैठने जाते हैं और इसी दुआरण नीचे गिर जाते हैं. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल होने के बाद काफी लोग इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Bollywood Drugs Controversy: बीजेपी सांसद रवि किशन का जया बच्चन पर पलटवार, कहा- मुझे उनके समर्थन की उम्मीद थी, हमें फिल्म इंडस्ट्री को बचाना होगा

कुछ लोगों ने इस घटना को लेकर रवि किशन को ट्रोल (Troll) करना भी शुरू कर दिया. ये वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur, Uttar Pradesh) में आयोजित किये गए एक कार्यक्रम का बताया जा रहा है.

हाल ही में रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया था जिसे लेकर वो काफी चर्चा में थे. उनके बयानों से समाजवादी पार्टी की नेता जया बच्चन काफी नाराज हो उठी थी और बॉलीवुड के समर्थन में खड़ी नजर आईं थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).