Nursing Student Rape in Ratnagiri: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में नर्सिंग स्टूडेंट से दरिंदगी, कॉलेज से लौटते समय ऑटो ड्राइवर ने किया रेप, विरोध में लोग सड़कों पर उतरें; VIDEO
महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक और मेडिकल स्टूडेंट की छात्रा हवस की शिकार हुई हैं. यहां एक ऑटो ड्राइवर ने कॉलेज से लौटते समय छात्रा को जबरदस्ती एक जंगल में लेकर गया. जहां पर उसके साथ रेप किया.
Nursing Student Rape in Ratnagiri: कोलकाता में मेडिकल कॉलेज की ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर केस की घटना को लेकर अभी देश में विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच महाराष्ट्र के रत्नागिरी में एक और मेडिकल स्टूडेंट की छात्रा से रेप हुआ है. यहां एक ऑटो ड्राइवर ने कॉलेज से लौटते समय छात्रा को जबरदस्ती एक जंगल में लेकर गया. जहां पर उसके साथ रेप किया. पीड़िता के साथ हुई इस घिनौनी हरकते के बाद लोग गुस्से में हैं और सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक पीड़िता रत्नागिरी के एक प्राइवेट कॉलेज की नर्सिंग की 19 वर्षीय छात्रा हैं. पीड़िता इस हफ्ते सोमवार (26 अगस्त) को कॉलेज से लौटते समय ऑटो रिक्शा में बैठी. इस दौरान ड्राइवर ने उसे पीने के लिए पानी दिया. जिसे पीने के बाद वह ऑटो में ही बेहोश हो गई. क्योंकि ड्राइवर ने पानी के कुछ नशीला पदार्थ मिला रहा था. जिसे पीने के बाद बेहोश हो गई. यह भी पढ़े: Kolkata Rape and Murder Case: ‘अपराध की जगह सेमिनार रूम है, जहां कोई नहीं गया’, आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए बवाल पर बोली कोलकाता पुलिस; VIDEO
रत्नागिरी में नर्सिंग स्टूडेंट से रेप:
जानकारी मुताबिक़ जब वह होश में आई तो उसने अपने आप को अर्ध नग्न अवस्था में जंगल में अकेले पाया और उसके हाथों में चोट लगे हुए थे. पीड़िता किसी तरफ से अस्पताल पहुंची. जिसके बाद वहां से पीड़िता के बारे में पुलिस को सूचना दी.
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज:
पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. क्योंकि आरोपी अपने ऑटो के साथ सीसीटीवी में कैद हो गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

