देश

Rapist Jalebi Baba Died in Jail: हरियाणा के हिसार जेल में बंद रेपिस्ट जलेबी बाबा की मौत, 100 से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म का लगा था आरोप

हरियाणा के हिसार जेल में बंद रेपिस्ट जलेबी बाबा की मौत हो गई है. उस पर 100 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था. जानकारी के मुताबिक, जलेबी बाबा को हिसार के केंद्रीय जेल-2 में रखा गया था. पिछले कई दिनों से वह बीमार था.

Rapist Jalebi Baba Died in Jail: हरियाणा के हिसार जेल में बंद रेपिस्ट जलेबी बाबा की मौत, 100 से अधिक महिलाओं से दुष्कर्म का लगा था आरोप
जलेबी बाबा (Photo Credits: Twitter)

Rapist Jalebi Baba Died in Jail: हरियाणा के हिसार जेल में बंद रेपिस्ट जलेबी बाबा की मौत हो गई है. उस पर 100 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने का आरोप था. जानकारी के मुताबिक, जलेबी बाबा को हिसार के केंद्रीय जेल-2 में रखा गया था. पिछले कई दिनों से वह बीमार था. बीती रात उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

बता दें, जनवरी 2023 में बिल्लू राम, अमरपुरी उर्फ जलेबी बाबा को फतेहाबाद के फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 14 वर्ष की सजा सुनाई थी. कोर्ट ने उस पर 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था.

ये भी पढ़ें: Haryana: 100 महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी ‘जलेबी बाबा’ को 14 साल जेल

हरियाणा के हिसार जेल में बंद रेपिस्ट जलेबी बाबा की मौत

आरोप है कि दोषी जलेबी बाबा ने 100 से अधिक महिलाओं को चाय में नशे की गोली खिलाकर उनका रेप किया था. इतना ही नहीं वह स्वयं ही इसका विडियो भी बनाता था, ताकि बाद में पीड़िता को ब्लैकमेल कर सके. हालांकि, 13 अक्टूबर 2017 को एक महिला ने हिम्मत दिखाई और इसकी शिकायत पुलिस टोहाना में दी.

पीड़ित महिला की शिकायत पर जब पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची, तो घटनास्थल से चिमटा, राख, भभूत और नशे की गोलियां समेत कई सामान बरामद हुआ था. इस दौरान पुलिस को बाबा के मोबाइल से करीब 120 अलग-अलग महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने के वीडियो भी मिले थे.

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).