देश

Rape Accused Encounter: मासूम का रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, कहने लगा- 'बचा लो बाबूजी', देखें हेकड़ी निकलने वाला वीडियो

पुलिस ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया. 14 दिसंबर को पीड़िता के पिता ने उसकी 4 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की सूचना थाना फेस 2 को दी थी. पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी.

Rape Accused Encounter: मासूम का रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा, कहने लगा- 'बचा लो बाबूजी', देखें हेकड़ी निकलने वाला वीडियो
Rape Accused Encounter (Photo: Twitter)

पुलिस ने 4 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ में पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया. 14 दिसंबर को पीड़िता के पिता ने उसकी 4 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने की सूचना थाना फेस 2 को दी थी. पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी. UP के गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, मकान मालिक ने PhD कर रहे छात्र की हत्या कर शव के 4 टुकड़े कर नहर में फेंका. 

थाना फेस-2 पुलिस ने 15 दिसंबर को सुबह 6.25 बजे को आरोपी प्रमोद दास पुत्र भुवनदास निवासी, गांव अमरुल्ला टोला, सरौंजा थाना सितानाबाद, सहरसा, बिहार हाल निवासी-स्वरूपा भाटी का मकान, ग्राम याकूबपुर थाना-फेस-2 नोएडा, जिला-गौतमबुद्धनगर को मुठभेड़ में सेक्टर 83 मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया.

यहां देखें वीडियो 

पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो सामने आया है. वीडियो में पुलिस मुठभेड़ के बाद आरोपी को ले जाते हुए दिख रही है. पुलिस ने अपने बयान में कहा, 'थाना फेस-2 पुलिस व 04 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी वांछित अभियुक्त के बीच हुई मुठभेड़ में अभियुक्त प्रमोद दास गोली लगने से घायल व गिरफ्तार, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद किए गए.

पुलिस का बयान 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा .315 बोर व एक जिंदा व 2 खोखा कारतूस बरामद किया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).