देश

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA ने संदिग्ध व्यक्ति का जारी किया CCTV वीडियो, पहचान के लिए नागरिकों से मांगी मदद

बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एएनआई ने संदिग्ध व्यक्ति का शुक्रवार को CCTV वीडियो जारी किया है. वीडियो जारी करने के बाद एएनआई ने पहचान के लिए नागरिकों से मदद मांगने के साथ ही नंबर जारी किया है

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast: रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में NIA ने संदिग्ध व्यक्ति का जारी किया CCTV वीडियो, पहचान के लिए नागरिकों से मांगी मदद
Rameshwaram Cafe blast

Bengaluru Rameshwaram Cafe Blast: बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एएनआई ने संदिग्ध व्यक्ति का शुक्रवार को CCTV वीडियो जारी किया है.  वीडियो जारी करने के बाद  एएनआई ने पहचान के लिए नागरिकों से मदद मांगने के साथ ही नंबर जारी किया है. एजेंसी की तरफ से 08029510900, 8904241100 नंबर जारी किया है. जिस पर नागरिकों से संदिग्ध के बारे में सूचित करने को कहा गया है. इसके साथ ही एजेंसी की तरफ से info.blr.nia@gov.in पर ईमेल करने के लिए कहा गया है.

वहीं इससे पहले संदिग्ध को पकड़ने को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने रामेश्वरम कैफे में बम रखने वाले शख्स के बारे में सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. NIA ने कहा कि पहचान देने वाली की जानकारी गुप्त रखी जाएगी. इतना ही नहीं केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोपी की फोटो भी जारी की है. इस फोटो में आरोपी के हाथ में बैग दिख रहा है और उसने टोपी लगा रखी है.

Video:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2024 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).