Rameshwaram Blast: क्रिप्टो से फंडिंग, ISIS से कनेक्शन, राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन बीजेपी दफ्तर पर निशाना... NIA की चार्जशीट में हुए सनसनीखेज खुलासे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार, आरोपियों में मुस्साविर हुसैन शाज़िब और अब्दुल मतीन अहमद ताहा शामिल थे.

Rameshwaram Cafe Blast | PTI

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट मामले में चार आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के अनुसार, आरोपियों में मुस्साविर हुसैन शाज़िब और अब्दुल मतीन अहमद ताहा शामिल थे, जो इस्लामिक स्टेट (IS) से प्रेरित थे और उन्हें क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से फंड मुहैया कराया गया था. इस चार्जशीट में एनआईए ने कई बड़े खुलासे किए हैं. NIA की रिपोर्ट के अनुसार, इन आरोपियों ने 2024 में अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के दिन बेंगलुरु में बीजेपी के कार्यालय पर आईईडी विस्फोट की योजना बनाई थी.

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने बेंगलुरु में कई हिंसक घटनाओं को अंजाम देने के लिए इन फंड्स का इस्तेमाल किया. इसमें BJP कार्यालय मल्लेश्वरम पर असफल आईईडी हमला भी शामिल था, जो 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन होना था. इसके बाद इन दोनों मुख्य आरोपियों ने रामेश्वरम कैफे में धमाके की योजना बनाई.

NIA की जांच से पता चला कि शाज़िब ने रामेश्वरम कैफे में बम प्लांट किया था. शाज़िब और ताहा, जो कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले से आते हैं, इस्लामिक स्टेट की विचारधारा से प्रेरित होकर मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बना रहे थे. NIA के बयान के अनुसार, "ताहा और शाज़िब ने धोखे से भारतीय सिम कार्ड और बैंक खाते प्राप्त किए थे और उन्होंने भारतीय और बांग्लादेशी पहचान पत्रों का भी उपयोग किया, जिन्हें उन्होंने डार्क वेब से डाउनलोड किया था."

जांच में यह भी सामने आया कि ताहा का संबंध शोएब अहमद मिर्जा से था, जो लश्कर-ए-तैयबा (LeT) की बेंगलुरु साजिश मामले का पूर्व दोषी है. शोएब ने ही ताहा को मोहम्मद शाहिद फैसल से मिलवाया था, जो लश्कर-ए-तैयबा साजिश का फरार आरोपी है. अन्य दो आरोपी, माज़ मुनीर अहमद और मुज़म्मिल शरीफ़, ताहा और शाज़िब से प्रभावित होकर उनके संपर्क में आए थे. रामेश्वरम कैफे में 1 मार्च को हुए धमाके के दौरान नौ लोग घायल हो गए थे, जब लंच का समय था और कैफे पूरी तरह से भरा हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: द ओवल में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 356 रनों का टारगेट, टॉम बैंटन ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia 2nd ODI Match Scorecard: जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 366 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमक़ेदारी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Prepaid Mobile Recharge New Rules 2026: प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ी राहत; अब मिलेंगे 30 दिन वाले रिचार्ज प्लान, Voice-SMS Only विकल्प और कम बजट वाले ग्राहकों के लिए नए प्लान