देश

Ram Mandir: यह PM मोदी का कार्यक्रम है... प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के शामिल न होने पर बोले राहुल गांधी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है... बीजेपी और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया."

Ram Mandir: यह PM मोदी का कार्यक्रम है... प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कांग्रेस के शामिल न होने पर बोले राहुल गांधी
Rahul Gandhi | ANI

कोहिमा: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, "22 जनवरी का जो कार्यक्रम है वो राजनीतिक कार्यक्रम बन गया है... बीजेपी और RSS ने 22 तारीख को एक चुनावी फ्लेवर दे दिया है और इसलिए कांग्रेस अध्यक्ष ने वहां जाने से इंकार कर दिया." राहुल गांधी ने कहा, हम सभी धर्मों, सभी प्रथाओं के लिए खुले हैं. यहां तक कि हिंदू धर्म के सबसे बड़े अधिकारियों ने भी 22 जनवरी के समारोह के बारे में अपनी राय सार्वजनिक कर दी है कि वे 22 जनवरी के समारोह के बारे में क्या सोचते हैं कि यह समारोह एक राजनीतिक कार्यक्रम है. Read Also: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता ठुकराकर कांग्रेस ने लिया बड़ा रिस्क, लोकसभा चुनाव में झेलना पड़ सकता है नुकसान.

कांग्रेस नेता ने कहा, 'हमारे लिए ऐसे राजनीतिक समारोह में जाना मुश्किल है जो भारत के प्रधानमंत्री के आसपास बनाया गया है और आरएसएस के आसपास बनाया गया है." राहुल गांधी ने कहा, 'हम सभी धर्मों के साथ हैं मुझे धर्म का फायदा नहीं उठाना. मैं उसमें इंट्रेस्टेड नहीं हूं. मुझे मेरे धर्म को शर्ट पर पहनने की जरूरत नहीं है. हम उस दिन वहां नहीं जाएंगे. हमारी पार्टी से भी कोई वहां जा सकता है. लेकिन हम राजनीतिक इवेंट में नहीं जाएंगे.'

हम सभी धर्मों के साथ हैं: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, 'मैं धर्म के सिद्धांतों के अनुसार जीने का प्रयास करता हूं. मैं लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करता हूं और उनका सम्मान करता हूं. जब मुझसे कुछ कहा जाता है, तो मैं अहंकार से जवाब नहीं देता, मैं उनकी बात सुनता हूं. मैं नफरत नहीं फैलाता. मेरे लिए, यह हिंदू धर्म है. मैं जीवन में इसका पालन करता हूं.'

INDIA गठबंधन जीतेगा चुनाव

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "भारत जोड़ों न्याय यात्रा विचारधारा की यात्रा है। INDIA गठबंधन चुनाव लड़ेगा और जीतेगा." कांग्रेस नेता ने कहा, 'यात्रा एक वैचारिक यात्रा है, इसे कुछ मुद्दों को मेज पर रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 02:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).