देश

Rakesh Tikait Threatened: राकेश टिकैत को मिली थी धमकी, गाजियाबाद कोर्ट में पेश होकर दर्ज करवाया बयान

4 जून 2021 को गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र कुमार निवासी जनकपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया, जो पेशे से इंजीनियर है. जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह राकेश टिकैत की कृषि बिलों को लेकर चल रही मांगों से सहमत नहीं था. इसलिए टिकैत के नंबर पर धमकी भरे मैसेज भेजे थे.

Rakesh Tikait Threatened: राकेश टिकैत को मिली थी धमकी, गाजियाबाद कोर्ट में पेश होकर दर्ज करवाया बयान
Farmer Leader Rakesh Tikait | Photo: ANI

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत मंगलवार को गाजियाबाद कोर्ट पहुंचे। किसान आंदोलन के दौरान उनको मिली धमकी के मामले में वह कोर्ट में अपना बयान दर्ज करवाने पहुंचे थे. दरअसल, 27 मई 2021 को भाकियू कार्यकर्ता प्रज्ज्वल उर्फ मन्नू त्यागी ने इस संबंध में गाजियाबाद के कौशांबी थाने में एफआईआर कराई थी, जिसके मुताबिक राकेश टिकैत के वॉट्सएप पर अनजान नंबर से 4 मई से लगातार धमकी भरे मैसेज आ रहे थे. यह भी पढ़ें: कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय का विवादित बयान, कहा- हिंदू का मकान हिंदू और मुस्लिम का मकान मुस्लिम ही खरीदे, ऐसा बने कानून- Video

4 जून 2021 को गाजियाबाद पुलिस ने इस मामले में जितेंद्र कुमार निवासी जनकपुरी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया, जो पेशे से इंजीनियर है. जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह राकेश टिकैत की कृषि बिलों को लेकर चल रही मांगों से सहमत नहीं था. इसलिए टिकैत के नंबर पर धमकी भरे मैसेज भेजे थे.

जब ये धमकियां मिलीं, तब राकेश टिकैत गाजियाबाद के गाजीपुर बॉर्डर पर धरना दे रहे थे, इसलिए मुकदमा थाना कौशांबी में दर्ज कराया गया था. इसकी सुनवाई भी गाजियाबाद कोर्ट में चल रही है. बताया जा रहा है कि राकेश टिकैत इसी मामले में मंगलवार को गाजियाबाद की स्थानीय अदालत में पहुंचे थे.

यहां वे तारीख पर पेश हुए और कुछ देर बाद चले गए. बता दें कि राकेश टिकैत को कृषि बिलों पर चल रहे आंदोलन के दौरान कई बार धमकियां मिली थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2023 11:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).