राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी: “रावलपिंडी में लहराएगा भारत का तिरंगा”

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान को एक सख्त चेतावनी दी है. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत कभी किसी को पहले नहीं छेड़ता, लेकिन अगर कोई भारत की तरफ आंख उठाकर देखे, तो उसे छोड़ा भी नहीं जाता.

नई दिल्ली, 10 मई : आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान को एक सख्त चेतावनी दी है. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत कभी किसी को पहले नहीं छेड़ता, लेकिन अगर कोई भारत की तरफ आंख उठाकर देखे, तो उसे छोड़ा भी नहीं जाता.

राघव चड्ढा ने कहा, “यह भारत का उसूल है- न हम किसी को पहले छेड़ते हैं, न ही बाद में किसी को छोड़ते हैं. हम 140 करोड़ लोग चट्टान की तरह अपनी सेना के साथ खड़े हैं. भारत शांति चाहता है, लेकिन सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगा.” उन्होंने आगे कहा कि भारत की धरती महात्मा बुद्ध की भूमि है, लेकिन यह अर्जुन और भीम जैसे महावीर योद्धाओं की भी भूमि है. चड्ढा ने पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि अगर उसने भारत की संप्रभुता को चुनौती दी, तो परिणाम बेहद गंभीर होंगे. यह भी पढ़ें : ठाणे में सामाजिक संगठनों, पूर्व सैनिकों के निकायों को कर्मियों का विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश

उन्होंने कहा, “हमारी वायु रक्षा प्रणाली दुश्मन की मिसाइलों को मच्छर की तरह मसल रही है. हमारे पास वह ताकत है जो किसी भी खतरे को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है. भारत का हर नागरिक सेना के साथ खड़ा है. यह वक्त सिर्फ बातें करने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर खड़े रहने का है.” गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद से ही पाकिस्तान और भारत के बीच चल रही तनातनी के दौरान पक्ष विपक्ष सभी नेता खुलकर देश की सरकार के साथ और भारतीय सेना के साथ खड़े हुए हैं. सर्वदलीय बैठक के बाद भी सभी नेताओं ने अपनी एकजुटता का प्रमाण देते हुए कहा था कि सेना जो भी कार्रवाई करेगी हम उसके साथ खड़े रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड