Kartikeya Sharma Road Accident: सड़क दुर्घटना में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा बाल-बाल बचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम में हुई एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी.
गुरुग्राम, 23 अप्रैल: राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम में हुई एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, बिलासपुर थाना क्षेत्र के कुंडली मानेसर पलवल मार्ग पर सांसद की एसयूवी कार एक ट्रक से टकरा गई.
पुलिस ने कहा कि सांसद को मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उनकी हालत ठीक है. यह हादसा उस समय हुआ, जब कार्तिकेय शर्मा हरियाणा में जिला चरखी दादरी के डूडीवाला किशनपुरा गांव में भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर परशुराम की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद गुरुग्राम लौट रहे थे.
बिलासपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. राहुल देव ने कहा कि कार को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी गई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2023 01:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

