रजनीकांत का खुलासा, कहा- BJP में शामिल होने का नहीं मिला न्योता, मुझे भगवा रंग में रंगने की हो रही कोशिश
सुपरस्टार रजनीकांत ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण नहीं दिया है लेकिन उन्हें ‘भगवा’ रंग में रंगने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं. दिग्गज अभिनेता ने हालिया तिरुवल्लुवर विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें और प्रसिद्ध संत-कवि तिरुवल्लुवर दोनों को ‘भगवा’ रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है.
सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा (BJP) ने उन्हें पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण नहीं दिया है लेकिन उन्हें ‘भगवा’ रंग में रंगने के पूरे प्रयास किये जा रहे हैं. दिग्गज अभिनेता ने हालिया तिरुवल्लुवर (Tiruvallur) विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें और प्रसिद्ध संत-कवि तिरुवल्लुवर दोनों को ‘भगवा’ रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है. वरिष्ठ भाजपा नेता पोन राधाकृष्णन (Pon Radhakrishnan) से हाल ही में हुई मुलाकात और उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर पूर्व में दिए गए बयान के बारे में सवाल पूछा गया तो रजनीकांत ने कहा कि ऐसा कोई आमंत्रण उन्हें नहीं मिला है. उन्होंने कहा ' कोई प्रस्ताव नहीं मिला है (भाजपा) की ओर से पार्टी में शामिल होने के लिए)..बिल्कुल नहीं'
एक ठहाका लगाते हुए उन्होंने कहा ' मुझे भाजपा के रंग में रंगने के प्रयास किए जा रहे हैं... तिरुवल्लुवर की तरह ही मुझे भी भगवा रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है...न तो तिरुवल्लुवर और न ही मैं इसमें फसूंगा.' ये भी पढ़ें: IFFI 2019: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा ये बड़ा पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर की घोषणा
गौरतलब है कि एक नवंबर को भाजपा की तमिलनाडु इकाई ने अपने ट्विटर पर तिरुवल्लुवर की रचना 'थिरुक्कुरल' का एक दोहा लिखा था. जिसमें भगवान की पूजा नहीं करने पर शिक्षा के उपयोग पर सवाल उठाया गया था.
दोहे को टैग करते हुए, भगवा पार्टी ने कथित रुप से लोगों की आस्था को नुकसान पहुंचाने के लिए द्रविड़ कड़गम, द्रमुक और वामपंथी दलों पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि “उनकी शिक्षा का क्या उपयोग है?” पार्टी ने अपने माथे पर पवित्र राख लगाए भगवा वस्त्र में तिरुवल्लुवर की तस्वीर पोस्ट की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2019 04:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

