CM मोहन यादव ने राजस्व महा-अभियान 2.0 का वर्चुअल शुभारंभ किया
राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए राजस्व महा-अभियान 2.0 शुरू किया गया है

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले "राजस्व महा-अभियान 2.0" का वर्चुअली शुभारंभ किया. 31 अगस्त तक चलने वाले इस महा-अभियान के अंतर्गत भू-स्वामियों के हित में त्वरित और आसान सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु 45 दिनों तक यह अभियान चलेगा. पात्र हितग्राहियों, जिन्हें 'किसान सम्मान निधि' नहीं मिल रही है या फिर अन्य कोई कठिनाई है, सभी प्रकार की राजस्व अभिलेख त्रुटियों के कारण से जो भी हितग्राही बचे हैं, उनका नाम जोड़ा जाएगा. इस दौरान मुख्यमंत्री यादव ने कहा, जनता के हित का पूरा ध्यान रखते हुए अभियान के माध्यम से उनकी कठिनाइयों को दूर किया जाएगा.