राजस्थान: व्यक्ति को लोहा खाने की थी लत, ऑपरेशन के बाद डॉक्टर्स ने पेट से निकाली 116 लोहे की कीलें, छर्रे और तारों का गुच्छा

बूंदी में एक व्यक्ति के पेट से 116 लोहे की कील, एक लंबा तार और लोहे की गोली निकाली गई. डॉक्टर के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा. पेशेंट थोड़ा मानसिक रूप से विकलांग है. वह बता नहीं पा रहा है कि उसके पेट में लोहे की कीलें कैसे आईं....

पेट से निकाली गईं कीलें, (फोटो क्रेडिट्स: Twitter/ ANI)

राजस्थान: बूंदी में एक व्यक्ति के पेट से 116 लोहे की कील, एक लंबा तार और लोहे की गोली निकाली गई. डॉक्टर के अनुसार ऑपरेशन सफल रहा. पेशेंट थोड़ा मानसिक रूप से विकलांग है. वह बता नहीं पा रहा है कि उसके पेट में लोहे की कीलें कैसे आईं. ये ऑपरेशन सोमवार 13 मई को हुआ. पेशंट के परिवार वालों ने डॉक्टर को बताया कि उसे लोहा खाने की आदत थी, इसलिए वो लोहे के सामान को निगल गया. खबरों के अनुसार पेशंट 20 साल पहले बागवानी करता था. जब वह मानसिक रूप से बीमार हो गया तो उसने काम छोड़ दिया. एक दिन जब युवक के पेट में तेज दर्द होने लगा तो परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे.

डॉक्टर ने जब पेशंट का सिटी स्कैन कराया तो उसके पेट में कीलें साफ दिखाई दे रही थीं. इन कीलों की लंबाई 6.5 इंच थी. जिसके बाद डॉक्टर ने मरीज की तुरंत सर्जरी करने की सलाह दी. लगभग डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन चलने के बाद सभी कीलों, छर्रों और लंबे तार को निकाला गया.

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन के दौरान पुरुष के पेट से निकला यह फीमेल बॉडी पार्ट, जिसे देख डॉक्टर भी रह गए दंग

ऑपरेशन के बाद व्यक्ति पूरी तरह से स्वस्थ है. डॉक्टर की निगरानी में उसकी देखभाल जारी है. ये मामला राजस्थान के बूंदी जिले का है. इस मामले से डॉक्टर्स अब भी हैरान हैं कि इतने दिनों तक पेट में 116 किलों और छर्रों के साथ व्यक्ति कैसे रह रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने क्वालीफायर 2 में बनाई अपनी जगह, गुजरात टाइटंस से होगा मुकाबला; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 Eliminator Scorecard: मुल्लांपुर में वैभव सूर्यवंशी का आया तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 244 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Breaks Chris Gayle Record: टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, आईपीएल 2026 में तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन, स्ट्राइक रेट देख रह जाएंगे दंग