Rajasthan Woman Fell in Borewell: खेत में बने कच्चे बोरवेल में गिरी महिला, रेस्क्यू में जुटी NDRF-SDRF की टीम- VIDEO
Rescue Operation Credit- ANI

Woman Fell in Borewell: राजस्थान के गंगापुर में बुधवार को एक 24 वर्षीय महिला बोरवेल में गिर गई है. NDRF और SDRF की टीमें लगातार उसे बाहर निकालने के प्रयास में लगे हुए हैं. बोरवेल की गहराई करीब 100 फुट बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, महिला खेत में किसी काम से गई थी. इसी दौरान वह खुले बोरवेल में गिर गई. घटना की सूचना के बाद से ही प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है.  फिलहाल बचाव अभियान जारी है.

वीडियो देखें-