Rajasthan: पत्नी की अजीब डिमांड, शराब और नॉन वेज मिलेगा तभी मायके से ससुराल आऊंगी, परेशान होकर पति पहुंचा पुलिस स्टेशन
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना अंतर्गत एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ थाना अंतर्गत एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. पति ने शिकायत में पुलिस को बताया कि पिछले साल उसकी पत्नी मायके चली गई है और वह आ नहीं रही है. उसकी मांग है कि है कि उसे ससुराल में रोज उसे शराब और नॉन वेज खाने को मिलेगा, तभी वो वापस ससुराल आयेगी. नहीं तो वह नहीं आएगी. जानते हैं कि पूरा मामला क्या है.
पीड़ित पति का नाम चिराग है. उसने पुलिस को बताया कि वह राजस्थान का है. लेकिन उसकी शादी एक साल पहले एक परिचित ने उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाली एक युवती नेहा जैन से उसकी शादी करवा दी. शादी दोनों परिवार के रजामंदी से हुई. हालांकि लड़की वालों ने लड़के के सामने शर्त रखा कि उन्हें दो लाख रुपये की जरूरत है. वो अपनी बेटी की शादी उसी से करवाएंगे जो उन्हें दो लाख रुपये देगा. लड़के वाले राजी हो गए और दो लाख रुपये देने के बाद दोनों की शादी जून 2023 को दोनों की शादी हो गई. यह भी पढ़े: Uttar Pradesh: पत्नी ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का केस तो बदला लेने के लिए गुस्साए पति ने उठाया ऐसा शर्मनाक कदम…
चिराग द्वारा पुलिस के बताने के अनुसार शादी के महज चार दिन बाद नेहा के पिता उनके घर आए. वो नेहा को अपने साथ ये कहकर अपने साथ ले गए कि उन्होंने घर में शादी के बाद कुछ रस्म-रिवाज पूरे करने हैं. चिराग ने पत्नी को जाने दिया. इसके बाद चिराग के परिवार वाले नेहा को वापस ससुराल लेकर आये.
ससुराल वालों को झूठे केस में फसाने की देती थी धमकी:
शिकायत के अनुसार नेहा ससुराल लौटने पर वो अक्सर किसी से फोन पर घंटों बात करती रहती थी. परिवार वाले जब पूछते कि इतने समय तक किससे वह बात कर रही है. जिस पर वो टाल-मटोल कर देती. नेता का पति चिराग ने अपनी शिकायत के बताया कि एक दिन तो हद ही हो गई. नेहा शराब की दुकान पहुंच गई. यहां से शराब की बोतल खरीदकर ले आई और घर में पीने लगी. जब उसके सास-ससुर ने उसे शराब पीते देखा तो घर वाले विरोध जताया. जिस पर वह भड़क गई और धमकी देते हुए कहा कि दोबारा उसे कोई टोका तो वो उनके खिलाफ पुलिस में झूठा केस दर्ज करवा देगी.
जानें मामले में पुलिस ने क्या कहा
मामले पुलिस स्टेशन पहुंचने पर कुशलगढ़ थानाधिकारी सवाई सिंह ने कहा कि महिला के खिलाफ उसके पति चिराग ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है. अब तक की जांच में यह बात सामने आई है कि महिला के परिवार वाले अपने समाज के बारे में झूठ बोलकर शादी की. महिला मायके से इसलिए नहीं आ रही है. क्योंकि उसे शराब के साथ ही खाने में नॉनवेज खानाचाहिए.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 02:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

