देश

Rajasthan: एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों को देख तहसीलदार ने जला दिए लाखो रुपए, पूछने पर कहा- चाय बन रही है

राजस्थान (Rajasthan) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) के एक दल ने बुधवार को पिंडवाडा के राजस्व निरीक्षक परबत सिंह को एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया.

Rajasthan: एंटी करप्शन ब्यूरो के अफसरों को देख तहसीलदार ने जला दिए लाखो रुपए, पूछने पर कहा- चाय बन रही है
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) के एक दल ने बुधवार को पिंडवाडा के राजस्व निरीक्षक परबत सिंह को एक लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी परबत सिंह द्वारा रिश्वत की राशि पिंडवाडा के तहसीलदार (Tehsildar) कल्पेश कुमार जैन के लिए लेने की बात स्वीकार करने पर जब ब्यूरो की टीम तहसीलदार के निवास पर उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो तहसीलदार ने अपने घर के दरवाजे बंद करके भीतर करीब 15-20 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा जलाकर खुर्द बुर्द करने का प्रयास किया. इस दौरान अधिकारियों के पूछने पर राजस्व निरीक्षक ने चाय बनाने का बहाना बताया. इस कार्य में उनकी पत्नी भी शामिल बताई जा रही है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अलग अलग मामलों में रिश्वत लेते तीन अधिकारियों को गिरफ्तार किया

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि आरोपी तहसीलदार कल्पेश जैन ने परिवादी से पिंडवाडा में प्राकृतिक पैदावार आवंला छाल का ठेका दिलवाने की एवज में राजस्व निरीक्षक परबत सिंह के मार्फत एक लाख रुपये की राशि की मांग की थी.

उन्होंने बताया कि आरोपी परबत सिंह को परिवादी से एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले में तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन की संलिप्तता पाये जाने पर जब ब्यूरो का दल उसे गिरफ्तार करने पहुंचा तो उसने अपने घर का दरवाजे बंद करके भीतर रखी करीब 15-20 लाख रुपये की राशि को गैस के चूल्हे पर जलाने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि दल ने स्थानीय पुलिस की मदद से घर में प्रवेश किया.

उन्होंने बताया कि तहसीलदार के निवास पर तलाशी में एक लाख 50 हजार रुपये बरामद किये गये. उन्होंने बताया कि आरोपी तहसीलदार कल्पेश कुमार जैन को भी मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के निवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी जारी है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2021 10:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).