देश

Rajasthan: अलवर में 15 वर्षीय लड़की से दरिंदगी, रेप के बाद फ्लाईओवर पर फेंका, हालत गंभीर

राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मंगलवार देर रात एक 15 वर्षीय मंदबुद्धि (Specially-Abled) लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार (rape) कर उसे फ्लाईओवर के पास एक सुनसान इलाके में फेंक दिया गया. बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है.

Rajasthan: अलवर में 15 वर्षीय लड़की से दरिंदगी, रेप के बाद फ्लाईओवर पर फेंका, हालत गंभीर
अलवर में नाबालिग लड़की से रेप (Photo Credits: ANI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मंगलवार देर रात एक 15 वर्षीय मंदबुद्धि (Specially-Abled) लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार (rape) कर उसे फ्लाईओवर के पास एक सुनसान इलाके में फेंक दिया गया. बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता सहित तीन लोगों ने अलग-अलग घटनाओं में आत्महत्या की

अलवर जिले के एसपी तेजस्विनी गौतम (Tejaswani Gautam) ने बताया “सूचना मिली कि एक बच्ची लावारिस हालत में तिजारा फाटक पुल (Tijara Flyover) पर पड़ी है, पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पता चला कि उसके प्राइवेट पार्ट से काफी खून बह रहा है. जिसके बाद उसे जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया है. बच्ची मानसिक रूप से विक्षिप्त है. मामला संभवत: दुष्कर्म का है, जांच जारी है.”

बच्ची घटना के बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है. पुलिस ने बताया कि वे मेडिकल जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं. अधिकारियों के अनुसार, कुछ स्थानीय निवासियों ने पुलिस को लड़की की सूचना दी थी.

स्थानीय लोगों ने रात करीब आठ बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन कर बताया दी कि अलवर में शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर के पास सुनसान जगह पर एक लड़की पड़ी है. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज आईसीयू में चल रहा है.

फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल का मुआयना कर चुकी है. शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा “लड़की की मेडिकल जांच से ही पता चलेगा कि उसके साथ क्या सामूहिक दुष्कर्म हुआ है. फ़िलहाल डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है.” लड़की और उसके माता-पिता की पहचान करने के प्रयास चल रहे है. जबकि गुनाहगारों की तलाश भी तेजी से की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2022 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).