देश

Rajasthan Shocker: राजस्थान में महिला से दुष्कर्म, जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और फिर उस पर पेंट थिनर डालकर जिंदा जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Rajasthan Shocker: राजस्थान में महिला से दुष्कर्म, जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार
Fire Representative (Photo Credit: Pixabay)

जयपुर, 9 अप्रैल : राजस्थान (Rajasthan) के बाड़मेर जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को एक महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने और फिर उस पर पेंट थिनर डालकर जिंदा जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. आग में झुलसी महिला की आखिरकार अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने कहा कि घटना बाड़मेर जिले के पचपदरा इलाके में गुरुवार को हुई. विवाहिता के घर में अकेली होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. जब पीड़िता चिल्लाने लगी तो उसने उस पर पेंट थिनर उड़ेल दिया और जिंदा जलाने का प्रयास किया.

उसे इलाज के लिए बालोतरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया गया. करीब 30 साल की महिला की शुक्रवार देर रात जोधपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. पचपदरा के डीएसपी मदनलाल मीणा ने कहा कि आरोपी शकूर खान (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. इस बीच, राजस्थान इकाई के भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने एक बयान में कहा, ''बालोतरा में एक दलित विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर आरोपियों ने उस पर तेजाब डालकर जला दिया.'' यह भी पढ़ें :Rampur Shocker: पिता ने अपने दो बच्‍चों को जहर देने के बाद स्वयं जहरीला पदार्थ खाया, पिता और बेटी की मौत

उन्होंने कहा, महिला को सही इलाज नहीं मिला और सरकार की लापरवाही के कारण उसकी जान चली गई. आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. राजसमंद की सांसद दीया कुमारी ने भी घटना की निंदा की है. राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि मानवता को अपमानित करने का कार्य पूरे राज्य की छवि पर एक धब्बा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2023 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).